11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : सिंघोला में सीएम ने कहा 60 साल राज करने वालों ने नहीं ली किसानों की सुध पर हम ले रहे..

मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह आज अपने विधानसभा के गांवों के दौरे पर निकले हैं। पहले चरण में वे सिंघोला गांव पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 14 Sep 2017, 3:23 PM IST

cm

राजनांदगांव. मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह आज अपने विधानसभा के गांवों के दौरे पर निकले हैं। पहले चरण में वे सिंघोला गांव पहुंचे। सिंघोला में उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से मैं विधायक से मुख्यमंत्री बना और तीन बार राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। इसलिए आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं।

भाजपा सरकार अकाल की दशा में किसानों के साथ
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सिंघोला में चांदो डायवर्सन से पानी पहुंचाने के लिए सर्वे कराया जाएगा। तकनीकी रूप से बेहतर होने पर काम कराया जाएगा। पैसे की कोई कमी नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ नारे लगाने का काम कर रहे हैं जो कि जीवन भर नारा लगाते रहेंगे। इन लोगों ने कभी किसानों की सुध नहीं ली पर भाजपा सरकार अकाल की दशा में किसानों के साथ है।

मिलेगा हर किसान को बोनस का लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि फसल बीमा के साथ ही किसानों को बोनस का लाभ मिलेगा। आरबीसी 6-4 के तहत किसानों को मुआवजा मिलना है। वहीं जिन किसानों ने बीमा कराया है, उन्हें बीमा राशि मिलेगी। इस तरह तीन तरह से किसानों को राहत पहुंचाने का काम राज्य सरकार ने किया है।

नहीं ली ६० साल तक राज करने वालों ने किसानों की सुध
मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 साल तक राज करने वालों ने कभी किसानों की सुध नहीं ली, लेकिन केंद्र में जब से नरेंद मोदी की सरकार आई है तब से किसानों की हर समस्यों को गंभीरता से दूर किया जा रहा है। सिंघोला के ग्रामीणों की हर मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।







सांसद ने भी किया सभा को संबोधित
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ ही क्षेत्र के सांसद अभिषेक सिंह ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। कहा कि किसानों की सुध लेने वाली सिर्फ भाजपा सरकार है। बोनस से लेकर सूखा राहत राशि व बीमा राशि दिलाकर किसानों के साथ खड़ी है। इसी तरह भोथपार कला में भी मुख्यमंत्री व सांसद ने ग्रामीणों को संबोधित किया।