पहले बताया कर्मियों की चूक
सोमवार रात नेशनल हाइवे में सड़क पर बैठी गाय को जानबूझकर कुचलने का मामले सामने आया। पुलिस जवानों ने इस घटिया करतूत को ड्यूटी में रहते हुए सरकारी गाड़ी से अंजाम दिया है। गाय को कुचलने वीडियो वायरल हुआ है। हद यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के बड़े अफसर भी दोषी पुलिस कर्मियों को बचाने में लग गए थे। वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य तक को अफसर अपने कर्मियों की चूक बताने की कोशिश में लगे हुए थे।
दरअसल, राजनांदगांव में कल देर रात करीब साढ़े 12 बजे का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे पुलिस वालों ने सामने बैठी गाय पर जानबूझकर सूमो चढ़ा दिया। इसके बाद बाहर खड़े एक पुलिसकर्मी ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर घायल गाय को किनारे किया। वो गाय को लात मारकर देख रहे थे कि गाय जिंदा है कि नहीं।