26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime: खाना बनाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म, जमानत के लिए न्यायालय फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

CG Crime: खाना बनाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म, जमानत के लिए न्यायालय फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

न्यायालय परिसर पहुंचे दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा (Photo Patrika)

CG Crime: बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने महिला को खाना बनाने घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस से की थी। थाना में जुर्म दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था। गुरुवार को आरोपी जमानत के संबंध में राजनांदगांव न्यायालय परिसर पहुंचा था।

पुलिस ने आरोपी को परिसर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 1 मार्च को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी विजय यादव उसे अपने घर दीनदयाल कॉलोनी में खाना बनाने के लिए बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता व उसके परिवार को जादू टोना कर मरवा देने की धमकी देकर पीड़िता के साथ अलग-अलग स्थानों पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग