
प्रतिकात्मक फोटो
Rajnandgaon News : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बढ़ी खबर सामने आई है। कृषक से चना और धान की खरीदी करने के बाद बिक्री की रकम नहीं लौटाने वाले अनाज व्यापारी और उसके पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है की दोंनो आरोपी फरार थे। आरोपियों के पास किसान ने 11 लाख 36 हजार रुपए की अनाज बेचा था। आरोपियों ने बिक्री की रकम देने में टालमटोल की। जब किसान को रकम नहीं कमला तो उसने पुलिस स्टेशन जाकर रिर्पाट दर्ज कराई।
तंग आकर किसान ने रिर्पोट दर्ज कराई
गंडई थना के पुलिस ने जानकारी दी कि 18 अप्रैल को प्रार्थी अमरसिंग पिता केजउ राम साहू निवासी ग्राम हनईबन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2016 से 2021 तक अनाज व्यापारी सुराना टेडर्स संचालक विजय सुराना एवं मयंक सुराना के पास चना एवं धान बिक्री की। बिक्री रकम 11 लाख 36 हजार को आरोपी पिता-पुत्र व्यापारी ने प्रार्थी को झांसे में रखकर छल पूर्वक बिक्री रकम को नहीं दिया। मांग करने पर टालमटोल करते रहे।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक अनिल शर्मा के नेतृत्व में प्रकरण में त्वरित विवेचना कर आवश्यक साक्ष्य संकलित कर प्रकरण के फरार आरोपी पिता-पुत्र दोनों को 1 मई को मुखबिर की सूचना पर टीम तैयार कर आरोपियों के मिलने के संभावित स्थान पर दबिश देकर आरोपी विजय उर्फ देवेन्द्र सुराना पिता पन्नालाल सुराना उम्र 62 साल और मयंक सुराना पिता विजय सुराना उम्र 34 साल पंडरिया गंडई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Published on:
03 May 2023 04:58 pm
