5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वनांचल क्षेत्र के ग्राम वासड़ी व गोटाटोला में शिखर कोचिंग प्रारंभ, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगा लाभ

अनुभवी शिक्षकों सहित अधिकारियों का मिलता है मार्गदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
Shikhar coaching starts in village Vasari and Gotatola of Vananchal region, board candidates will get benefit

अच्छी पहल... बच्चों को नि: शुल्क कोचिंग दिया जा रहा है।

राजनांदगांव / मोहला. ब्लॉक में शिक्षकों के सहयोग से संचालित शिखर नि:शुल्क कोचिंग कक्षा 8वीं के बच्चो को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने कोचिंग क्लास की शुरुआत दूरस्थ ग्राम वासड़ी और गोटाटोला में किया गया। ये कोचिंग मोहला में पहले ही संचालित है। इसके अतिरिक्त संकुल समन्वयकों द्वारा 16 संकुल केंद्रों में 5वीं के बच्चों के लिए कोचिंग प्रारंभ किया गया है। अधिकारियों के मार्गदर्शन में वासड़ी जैसे दूरस्थ क्षेत्र में बच्चों को अवकाश के दिनों में कोचिंग देने की अनूठी पहल वासड़ी और पाटनखास के सीएससी और शिक्षकों ने किया है। ये कोचिंग पूर्णत: अवकाश के दिनों मे कराया जाता है।

10वीं के विद्यार्थियों के लिए गोटाटोला व मोहला में कोचिंग प्रारंभ
इस मौके पर वासडी में सहायक बीईओ राजेन्द्र देवांगन, सीएसी रमेश कोर्राम, शिक्षक दिनेश सिंह, चरण सिंह खुड़शाम, श्रीराम गोटे उपस्थित रहे। वहीं गोटाटोला में हीरालाल आर्य, जितेंद्र पटेल, खूबलाल साहू उपस्थित रहे। कोचिंग नोडल राजेंद्र देवांगन सहायक बीईओ ने बताया कि जल्द ही 10वीं के बच्चों के लिए गोटाटोला और मोहला में कोचिंग प्रारंभ किया जाएगा। पूर्व वर्ष भी सभी प्राचार्यो ने इस पर बहुत अच्छा सहयोग दिया था।

अनुभवी शिक्षकों सहित अधिकारियों का मिलेगा मार्गदर्शन
विदित हो कि पिछले कुछ सालों से शिखर कोचिंग के अनुभवी शिक्षकों व अधिकारियों के अथक मेहनत से मोहला सहित आसपास के बच्चों का प्रयास व नवोदय विद्यालय में चयन सबसे अधिक हुआ है। कोचिंग को विधायक इंद्रशाह मंडावी, संजय जैन सहित डीईओ हेमंत उपाध्याय, सतीश ब्योहरे, बीइओ आरके अम्बादे, बीआरसी केएल वर्मा का सहयोग और मार्गदर्शन मिल रहा है।