24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बजबजाती नालियों से दुकानदार व होटल व्यवसायी परेशान हैं

लापरवाही ठेलकाडीह में आधे-अधूरे नाली बना परेशानी का सबब

2 min read
Google source verification
system

बजबजाती नालियों से दुकानदार व होटल व्यवसायी परेशान हैं

राजनांदगांव / ठेलकाडीह. ठेकेदार ने अधूरी नाली बनाकर महीनों से छोड़ दिया है। अधूरी नाली बनने से पानी की निकासी नहीं हो पा रहा है। नतीजा गंदे पानी के जमाव से सड़ांध मार रहा है। आसपास के घरों व व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हालात ऐसे हो गई है कि गंदगी के चलते बीमारियां फैल सकती है।

नालियों का भी होना है निर्माण
ज्ञात हो कि ठेलकाडीह से इंदामरा रोड तक करोड़ों रूपए की लागत से रोड का निर्माण हो रहा है। इस बीच बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियों का भी निर्माण होना है। लेकिन ठेलकाडीह के मुख्य चौक से डूमरडीहकला मार्ग में नाली का निर्माण तो किया गया है। इस निर्माण में कई खांमियां सामने आ रही है, कही अधूरे नाली परेशानी बन रहे है तो कहीं नाली का निर्माण होने के बाद भी पानी की निकासी अच्छी तरह से नहीं हो पा रहे है। ऐसे में नाली में पानी का जमाव होना मतलब बीमारियों को निमत्रंण देना है।

बुंदेलीकला में भी आधी-अधूरी बनी नाली
ठेकेदार ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के तहत रोड निर्माण से लेकर नालियों का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में ठेेकेदार कर्मचारीयों की भी लापरवाही सामने आ रहे है। पदुमतरा से चिखली तक बन रही सड़क निर्माण में अभी से खामियां सामने आ रही है। तो वही नालियां निर्माण में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। बुंदेलीकला में मुख्य मार्ग के किनारे अधूरी नाली निर्माण का काम बंद कर दिया है। पानी की निकासी नहंी होने से दो से तीन फीट तक नाली में ही पानी का जमाव हो गया है। जिससे ग्रामीण बेहद परेषान है। ग्रामीण अधूरे नाली निर्माण को पूर्ण करने की मांग की है।

आधे-अधूरे नाली निर्माण के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीण बेहद परेषान है। ग्रामीण अधूरे नाली निर्माण को पूर्ण करने की मांग की है।