
SI के सनकी बेटे ने अपनी पत्नी और सास पर किया कैंची से जानलेवा हमला, दोनों की हालत नाजुक
राजनांदगांव. पुलिस विभाग (CG Police SI) में पदस्थ एक एसआई के पुत्र द्वारा अपनी पत्नी व सास से मारपीट कर कैंची से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में उसकी पत्नी और सास को गंभीर चोंटे आई है। दोनों मां बेटी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पीडि़ताओं की शिकायत पर पुलिस (Rajnandgaon police)आरोपी एसआई के पुत्र के खिलाफ धारा 498 ए, 323, 324 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
बालोद में पदस्थ हैं पिता
बंसतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र निवासी आरोपी जतीन जांगड़े, पिता प्रकाश जांगड़े ने अपनी पत्नी मोनिका जांगड़े और सास राजकुमारी के साथ जमकर मारपीट करते हुए दोनों पर कैंची से हमला कर दिया है। घटना में उसकी पत्नी मोनिका और सास राजकुमारी को गंभीर चोंटे आई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराय गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जतीन जांगड़े के पिता प्रकाश जांगड़े पुलिस विभाग में एसआई के पद पर बालोद जिला में पदस्थ है।
दिसंबर 2018 में किया था प्रेम विवाह
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जतीन जांगड़े ने दिसम्बर 2018 में मोनिका के साथ प्रेम विवाह किया है। दोनों की एक तीन माह की छोटी बच्ची है। बताया जा रहा है कि आरोपी जतीन अपनी पत्नी से हमेशा मारपीट करता है। रविवार को जतीन की सास राजकुमारी अपने बेटी के घर आई हुई थी। इस दौरान जतीन और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्सैल जतीन अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने गई सास राजकुमारी से भी आरोपी ने मारपीट करते हुए मां और बेटी पर कैंची से हमला कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
Published on:
05 Nov 2019 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
