कई बार दे चुके हैं आवेदन
छात्रों ने बताया किहमने कई बार इस समस्या को लेकर आवेदन किए लेकिन हमे असफलता ही हाथ लगी और पंचायत के द्वारा जानबूझकर अनदेखे की गई, हमारी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि कुछ कक्षाओं के भीतरी छत से पानी टपकता है जिससे वहां बैठने वाले छात्रों को दिक्कत होती है, किताबें भी भीग जाती है, हमें वहां मजबूरी में बैठना पड़ता है। लेकिन कोई भी देखने नही आता। सरपंच कांति बाई उईके, उपसरपंच तथा पंच धीरज खोब्रागढ़े तथा अन्य जनप्रतिनिधियों का कहना है कि स्कूल में पानी निकासी तथा मुरमीकरण का काम जल्दी ही करेंगे तथा आपकी समस्या का हल करेंगे। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष थनेश्वर निषाद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।