बुधवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई, जिसमें बीईओ, बीआरसी और प्राचार्यों को बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अपार आईडी, यू-डाइस कोड सुधार और बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए शिक्षक प्रयास करें। छात्रों में प्रश्न पूछने की क्षमता का विकास करने के लिए उनकी झिझक दूर करें।