3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम के क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल, जनप्रतिनिधि वाहवाही लूटने में मशगुल

ग्राम इंदावानी के लोगों को हो रही परेशानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 18 Jul 2018, 10:53 AM IST

system

हाल... बारिश पानी से गांव की सड़कों का बुरा हाल है।

राजनांदगांव / टेडेसरा. ग्राम इंदावाणी जिला मुख्यालय से 15 किमी दूरी पर स्थित यह गांव मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के क्षेत्र होने के बाद भी गंदगी एवं कीचड़ से गली मोहल्लों में चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के सांसद अभिषेक सिंह पिछले 3 साल पूर्व यह घोषणा किया गया था कि नेशनल हाईवे से लेकर बैगाटोला तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाना है, घोषणा कागजो पर ही सिमट गई। आज तक इस गांव का ना तो सड़क बन पाया और ना ही विकास हो पाया।

१५ वर्षो से गलियों में छाया है अंधेरा
इंदवानी के उपसरपंच तामाशकर रात्रे ने बताया कि विगत कई वर्षों से इस गांव में ना तो गलियों में बिजली और ना ही नल जल की व्यवस्था है इस गांव की ओर ना तो अधिकारियों को ध्यान है और ना ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का। यह गांव ब्लॉक में पहला ऐसा गांव है जो विगत 15 वर्षों से गांव की गलियों अंधेरा एवं सन्नाटा है, इस गांव में नाली का निर्माण हुआ है और ना ही नल जल योजना है।

बाइक तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल
बारिश में इंदवानी से बैगाटोला का संपर्क कभी टूट जाता है दलदल की वजह से यहां तक की मोटरसाइकिल से भी चलना मुश्किल हो जाता है। सांसद एक ओर विकास की गाथा गाते नहीं थकते दूसरी ओर मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के बाद भी यह हाल है। इस ओर कभी बड़े नेताओं की नजर गई ही नहीं। कीचड़ व गंंदगी की वजह से मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है, बीमारी का खतरा भी है।

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का नहीं है इस ओर ध्यान
ग्राम पंचायत इंदावाणी के उपसरपंच ने बताया कि यह बड़े दुख की मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के बाद भी क्षेत्र का यह हाल है, ग्राम इंदावाणी शहरी क्षेत्र होने के बाद भी हाल बेहाल है। इस ओर कभी बड़े नेताओं का नजर गया और ना ही अधिकारियों का। गांव की गलियों को साफ तौर पर देखा जा सकता है लगी एवं कीचड़ व गंदगी व्याप्त है।