7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: सांप काटने के बाद मरने की स्थिति में पहुंच चूका था मरीज, एमसीएच के डॉक्टरों ने बचाई जान

CG News: युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिनों तक मरीज वेंटीलेटर में बेहोशी के हालात में था, लेकिन मेडिसीन विभाग के डॉक्टरों ने हार नहीं मानी और उनका बेहतर इलाज जारी रखा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 17 Jun 2025, 2:24 PM IST

CG News: सांप काटने के बाद मरने की स्थिति में पहुंच चूका था मरीज, एमसीएच के डॉक्टरों ने बचाई जान

सांप काटने के बाद मरने की स्थिति में पहुंच चूका था मरीज (photo Patrika)

CG News: सर्पदंश से गंभीर हुए मरीज को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने नया जीवन दिया है। आठ दिन पहले जहरीले सर्प के काटने के बाद लखोली निवासी 33 वर्षीय युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिनों तक मरीज वेंटीलेटर में बेहोशी के हालात में था, लेकिन मेडिसीन विभाग के डॉक्टरों ने हार नहीं मानी और उनका बेहतर इलाज जारी रखा।

यह भी पढ़ें: Corona Virus: कोरोना फिर दे रहा दस्तक, दो नए मरीज मिले...

तीसरे दिन मरीज को होश आया। पांच दिन बाद उसे वेंटीलेटर से बाहर निकाला गया और आठवें दिन वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गया है। बताया गया कि मरीज पेशे से पुरानी गंज मंडी परिसर के हाट बाजार में सब्जी का पसरा लगाता है, जिसे कमर में जहरीले सर्प ने डस लिया था। मरीज के परिजन भी उसकी हालत देखकर उम्मीद खो बैठे थे।