
पुरस्कृत... ग्राम पंचायत रूआतला में हुआ बेहतर क्रियान्वयन, पुरस्कार के लिए चयनित।
राजनांदगांव / डोंगरगढ़. पंचायतीराज के तहत योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर बेहतर परफार्मेंस के लिए छतीसगढ़ के 6 ग्राम पंचायत का चयन राष्ट्रीय स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय ग्राम सशक्तिकरण पंचायत पुरस्कार दिया जाता है जिसमें राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत रूवातला को राष्ट्रीय स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय ग्राम सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान करने के लिए चयन किया गया हैं। इस पंचायत द्वारा महिलाओं, पिछड़ा वर्ग, अनुजाति, अनु जनजाति वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया है। ग्राम सरपंच विनीता वैष्णव के नेतृत्व में इस पंचायत ने गंभीरता से ग्राम सभा का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों का चयन करते हुए पंचायतीराज अधिनियम में शामिल ग्राम विकास कार्यों पर बेहतर परफॉर्मेंस दिया है। जिनमें शिक्षा, स्वाथ्य, स्वच्छता और जल संग्रहण आदि पर किए गए इनके उत्कृष्ठ कार्य शामिल है।
नई दिल्ली मेें 23 अक्टूबर को होगा सम्मान
आगामी 23 अक्टूबर को नईदिल्ली के सी सुब्रमण्यम हॉल पुसा में केंद्रीय पंचायत मंत्री के हाथों से यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए ग्राम सरपंच विनीता वैष्णव को प्रदान की जाएगी। इस दौरान सरपंच वैष्णव ेने कहा कि ग्रामवासियों और वहां के शासकीय विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के सहयोग से हमने ग्राम में शासन के योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। मुझे खुशी हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर मेरे ग्राम पंचायत को यह पुरस्कार देने की घोषणा हुई हैं। एक सरपंच होने के नाते मेरे लिए यह गौरव का विषय हैं। इस अवसर पर मै समस्त ग्रामवासियों मेरे समस्त विभाग के कर्मचारियों मेरे पंचायत के पंचगणों सहित जनपद, जिला प्रशासन का आभारी हूँ जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से हमे यह सम्मान मिल रही हैं।
Published on:
21 Oct 2019 05:01 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
