
शो पीस... चौक-चौराहों में लगे अब शो पीस बना हुआ है।
राजनांदगांव / अंबागढ़ चौकी. नगर में सुरक्षा की दृष्टि से चौक चौराहों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे आज की स्थित में सिर्फ शोपीस बनकर रह गए है। ज्ञात हो आज से लगभग 9 माह पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन पर अंबागढ़ चौकी पूर्व एसडीओपी अभिषेक महेश्वरी के द्वारा नगर के दुकानदार व्यवसायी से पहल कर चौक-चौराहों में सीसी टीवी कैमरा लगाया गया था पर कैमरा तो लगा दिया गया लेकिन आज तक उसका ठीक से मेंटेनेंस नही करने के कारण बहुत सारे कैमरे बंद पड़ा हुआ है, जिससे नगर की सुरक्षा पर फिर से सवाल उठ रहे हैं। जब लाखो रुपये खर्च कर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरा को लगवाया गया है तो इसका क्या फायदा, ना तो इससे अभी तक कोई चोर पकड़ा गया है।
यहां लगे हैं कैमरा
अंबागढ़ चौकी पुलिस की पहल पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरा लगवाया गया था लेकिन आज सिर्फ नगर की शोभा भर बढ़ाने के काम आ रही है नगर के बस स्टैंड, अम्बेडकर चौक, गुप्ता चौक, लाल भीषदेव शाह चौक, गांधी चौक, राजीव गांधी चौक इन जगहों में शहर की निगरानी के लिए लगवाया गया था ।
चोर पकड़ से दूर
कुछ माह पहले नगर में अलग-अलग चोरी की घटना को अंजाम दिया था। एक घटना में चोर मोटरसाइकिल में रखे रुपयों के लेकर फरार हो गया था और दूसरी नगर में पहली बड़ी चोरी की घटना हुई थी जिसमे नगर में एक रात में सात जगहों के दुकानों व घरो का ताला तोड़ा गया था जिसकी छान बिन के लिए चौकी पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज को भी खंगाला था लेकिन आज तक उनके हाथ चोर के खिलाफ कोई सुराग नही लग पाया है।
मर्डर मामले में मददगार साबित हो सकता था कैमरा
नगर में लगाए गए कैमरे अगर पूरी तरह चालू हालत में रहते तो शायद आज पुलिस को आरती कुंजाम के गुमसुदगी से लेकर मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में कुछ मददगार साबित हो जाती इस से नगर में लगे कैमरे की मदद से आरती कुंजाम के हत्यारे तक पहुचने के लिए आसानी होती लेकिन इस बार भी सीसीटीवी कैमरा इनके लिए कारगर शाबित नही हुई।
मेंटनेस स्वयं को करना है
थाना प्रभारी अं.चौकी, प्रमोद सोरी ने कहा कि चौक चौराहों में लगाए गए कैमरे कुछ कुछ बंद पड़े होने की जानकारी मुझे मिली है रही कैमरे के इसके मेन्टेन्स तो स्वयं से करना पढ़ता है हमारा तो सिर्फ सहयोग रहता है।
Published on:
31 Aug 2018 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
