
हथियार लहराकर लोगों के साथ करता था दादगीरी
Chhattisgarh News: राजनांदगांव। जिले में एक युवक लखोली स्थित अटल आवास चौक के पास हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा था। जिससे डरकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची ने इस धुरंधर युवक को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश मरकाम पिता रोहित मरकाम (उम्र 19) बैगापारा अटल आवास का निवासी हैं। जहां लखोली (rajnandgaon crime news) अटल आवास चौक के पास रोड में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था। युवक की इस हरकत से वहां के लोगों में दहशत फैल गई। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आकाश मरकाम को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया (cg crime news) गया। आरोपी पूर्व में मारपीट व चाकूबाजी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि लखोली क्षेत्र से लगातार बदमाशों की शिकायत सामने आने पर कार्रवाई कर रहे हैं। अवैध काम करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे।
Updated on:
18 Jun 2023 04:53 pm
Published on:
18 Jun 2023 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
