11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान फसल बीमा को लेकर गांव-गांव कर रहे बैठक, बना रहे रणनीति

११ गांव के किसान होंगे शामिल

2 min read
Google source verification
system

किसान फसल बीमा को लेकर गांव-गांव कर रहे बैठक, बना रहे रणनीति

राजनांदगांव / लालबहादुरनगर. लालबहादुरनगर क्लस्टर के सभी गांव के प्रत्तिनिधि को कलक्टर ने बुलाकर बैठक ली तथा जो जांच रिपोर्ट पहले अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा किया गया था उसे गलत बता कर फिर से जांच रिपोर्ट कलक्टर द्वारा किसानों के हित में तैयार किया गया है। जिसमे लिखा है कि जो फसल प्रयोग राजस्व मंडल पटवारी द्वारा किया गया है उसे सही मानकर क्योकि पटवारी द्वारा जो रिपोर्ट तैयार किया गया है वो ज्यादातर सही पाया गया है तथा उसके द्वारा किया गया प्रयोग सही मानते हुए उसे आगे बीमा से वंचित किसानों को बीमा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

कांग्रेस-भाजपा नेताओं का करेंगे बहिष्कार
इधर 11 गांव के किसान फिर से एकजुट होकर बैठक में जुटेंगे तथा जब तक बीमा भुगतान नही होता तब तक इन 11 गांव में किसी भी भाजपा या कांग्रेस के नेताओ का बहिष्कार किया जावेगा ऐसी चर्चा हो रही है। सभी गांव मिलकर इस तरह के बोर्ड फ्लेक्स लगाकर इनका विरोध करेंगे क्योंकि अभी तक किसी पार्टी के नेताओ ने किसानों के दुख दर्द में शामिल होने की जहमत नहीं उठाई है। गांव में जनप्रतिनिधियों के लिए भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जिस तरह से किसानों पिछले दिनों रेल रोको आंदोलन में शामिल होकर एक जुटता दिखाई थी वो जोश और आक्रोश अभी भी किसानों के मन में है तथा जो ग्रामसेवक किसानों का मित्र कहा जाता हैं उसके द्वारा जेल में 3 साल से सजा काट रहे किसान का हस्ताक्षर कर रिपोर्ट भेजा है।

विधायक किसानों से मिले बगैर कर रहे किसानों की राजनीति
लालबहादुरनगर क्लस्टर के 11 गांव के किसानों की बनी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नोबेल साहू ने विधायक को किसानों से मिले बगैर किसानों की राजनीति ना करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि विधायक किसानों की हमदर्दी लेने का झूठा प्रयास कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें इसका परिणाम भुगतना होगा। विधायक दलेश्वर साहू द्वारा जो किसानों के लिए लड़ाई लडऩे का ढोंग किया जा रहा है उससे पर्दा उठ गया है तथा उनके प्रतिनिधि द्वारा जो घर बैठे किसानों का फार्म भरकर पोटली बनाई थी उसमें जो किसान बीमा नही कराया है उनका फार्म भरकर जांच के लिए दिया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव के पहले किसानों की हमदर्दी बटोरने और किसान नेता बनने की नाकाम कोशिश की जा रही है।