
धोखेधड़ी मामले में ग्रामीणों ने दुकान संचालक के खिलाफ की शिकायत दर्ज
राजनांदगांव / खैरागढ़. धान का थ्रेसर मशीन बेचने वाले दुर्ग के जैन एग्रो एंजेसी पर धोखा देकर मशीन बेचने का आरोप लगाते इलाके के दो किसानों ने पुलिस और जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर कार्यवाही करने एंजेसी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग करते मशीन की राशि वापस दिलाने की मांग की है। मामले में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव और जिला कलक्टर को ज्ञापन की प्रति सौंप पूरी जानकारी दी गई है।
संडी ग्राम के है शिकायतकर्ता
ब्लाक के संडी गांव में रहने वाले दुज्धेराम वर्मा और खमतराई गांव के मदन वर्मा ने दुर्ग के धमधा रोड स्थित जैन एग्रो एजेंसी से 10 अक्टूबर 18 को उच्च क्वालिटी की थ्रेसर मशीन खरीदी की थी। एजेंसी संचालक द्वारा उच्च क्वालिटी का मशीन होने के साथ दोनों किसानों को थ्रेसर से धान मिंजाई करने पर पैरा 35 फीट दूर गिरने का वादा कर नगद राशि का भुगतान करने का हवाला देकर मशीन की बिक्री की थी। किसान दुज्धे राम और मदन वर्मा ने दो मशीन खरीदी कर एजेंसी संचालक को नगद राशि का भुगतान कर मशीन लिया था। 35 फीट पैरा फेंकने के दावे के साथ संचालक ने किसानों को मशीन के लिए दो साल की वारंटी भी दी थी।
दुकान संचालक ने ग्रामीणों से किया दुव्र्यवहार
मदन वर्मा और दुज्धेराम वर्मा ने बताया कि मशीन की खरीदी के बाद उसे गांव लाकर 16 अक्टूबर को कंपनी के मैकेनिक द्वारा फिटिंग कराने के बाद मशीन से धान की मिंजाई करने पर पैरा पांच फीट दूर ही गिरने लगा। किसानों ने इसे देखकर अचंभित हुए और मैकेनिक को फिर से दूसरे दिन बुलाया। मैकेनिक ने दूसरे दिन फिर मशीन की जांच की तो उसने स्पष्ट कर दिया कि मशीन से पैरा पांच से दस फीट दूर ही जा पाएगा। जिसके बाद किसानों ने खुद पर ठगी होने का हवाला देकर दुर्ग जाकर एजेंसी संचालक से बात कर मशीन को वापस कराने और नगद राशि वापस करने की मांग की जिस पर एजेंसी संचालक द्वारा गाली गलौच कर दुकान से भगाने का आरोप दोनों किसानों ने लगाते कहा कि राशि लौटाने के नाम पर एजेंसी संचालक द्वारा दुव्र्यवहार कर भगा दिया गया।
धोखाधड़ी की, अब राशि वापस करे
किसान दुज्धेराम और मदन वर्मा ने जिला कलक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को ज्ञापन सौंप एजेंसी संचालक द्वारा गलत जानकारी देकर मशीन बेचने, धोखाखड़ी करने और गालीगलौच कर दुकान से भगाने की जानकारी देकर कार्यवाही की मांग करते मशीन को वापस कर नगद राशि दिलाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि मशीन के लिए एजेंसी द्वारा नगद राशि की मांग किए जाने पर ब्याज पर रकम की नगद व्यवस्था बनाकर मशीन की खरीदी की गई थी लेकिन धोखाधड़ी के चलते जो मशीन चाहिए था वो नही मिल पाई। जिसके कारण उन्हें धान मिंजाई में परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। दोनों किसानो ने बताया कि उच्च क्वालिटी का मशीन बताकर एजेंसी द्वारा दोनों किसानों से एक लाख अस्सी हजार प्रत्येक लिया गया है। मशीन का असली बिल मांगने पर एजेंसी का हाथ लिखा बिल ही थमाकर दो चार दिन में बिल मिलने का भरोसा दिलाया गया था लेकिन बिल नही दिया गया है जबकि दुकान के बिल में जीएसटी कर दिखाकर राशि काटी गई है। किसानों ने ठगी का मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
दुज्धे राम वर्मा संडी, मदन वर्मा, ग्रामीण खमतराई ने कहा कि जैन एग्रो एजेंसी द्वारा उच्च क्वालिटी का मशीन बताकर धोखाधड़ी की गई है राशि वापस मांगने पर गालीगलौच कर दुकान से भगा दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक व कार्यालय जिला कलक्टर को कर इंसाफ मांग रहे है।
संचालक जैन एग्रो एजेंसी दुर्ग, सन्नी जैन ने कहा कि
किसानों के मामले में जानकारी ले रहा हूं, मामलें में कार्यवाही भी कर रहे है जो भी होगा उसकी जानकारी देंगे।
Published on:
24 Oct 2018 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
