राजनांदगांव. कोरोना वायरस (Coronavirus in Chhattisgarh) की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन (Corona vaccination) कराने पर काफी जोर दिया जा रहा है। जिसके चलते रेलवे (Railway) भी अपने सभी कर्मचारियों को वैक्सीनेशन कराने अब गंभीर हो गया है। मंगलवार को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए रेलवे ने वर्कमेन स्पेशल ट्रेन चलाया। इस स्पेशल ट्रेन से राजनांदगांव के रेलवे कर्मचारियों को वैक्सीनेशन के लिए गोंदिया ले जाया गया। जहां उन्हे वैक्सीन लगाया गया। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से ना फैले और लोग कोरोना से सुरक्षित हो सके।