6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार लोगों के लिए काल बनी सोमवार की सुबह, ट्रक की जोदार टक्कर से कार के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया...
less than 1 minute read
Google source verification
Accident

राजसमंद।

राजसमंद में सोमवार की सुबह चार लोगों के लिए काल बन कर आई। जिले के उदयपुर-गोमती फोरलेन पर कितेला के पास आज तडक़े ट्रक-कार की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा तडक़े 4 बजे के करीब हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार से लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक चारों ने दम तोड़ दिया था। अंधेरा और धुंध होने से पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं इधर कोहरे ने मचाया था ‘कोहराम‘, 1 किमी क्षेत्र में भिड़े 40 वाहन, 20 लोग घायल
शेखावाटी और अलवर सहित प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा रविवार सुबह 11 बजे तक कोहरे के आगोश में रहा। सीकर के पलसाना में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे पर करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में एक के बाद एक 40 वाहन टकरा गए। इससे 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को पलसाना अस्पातल में भर्ती करवाया गया। जिनमें से तीन के गंभीर होने पर सीकर रैफर किया गया है।

इस दौरान करीब ढाई घंटे तक राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करवाया। वहीं गंगानगर के सूरतगढ़ में लोक परिवहन बस दो ट्रोलों से टकरा गई। हादसे से बस में सवार छह लोग घायल हो गए। हाड़ौती और थार के भी कई हिस्से शीतलहर की चपेट में रहे। सर्दी और कोहरे से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 1.8 डिग्री सेल्सियस के साथ जयपुर का जोबनेर प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। माउंट आबू में पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।