
आमेट के पास पहुंची गोमती नदी से बहता पानी
कुंभलगढ़/ राजसमंद. बिपरचॉय तूफ़ान के चलते क्षेत्र में शनिवार सुबह से लेकर रविवार सुबह तक तेज हवा के साथ बारिश का दौर जारी है। कुंभलगढ़ उपखंड मुख्यालय पर लगे वर्षा मापी यंत्र के अनुसार 24 घंटे में 5 इंच और अब तक कुल 8 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जहां राजसमंद झील को भरने वाला राम दरबार एनिकट रविवार सुबह 5 बजे छलक गया है। इसके बाद गोमती नदी पूरे वेग से राजसमंद की तरफ बढ़ रही है।
अब तक गोमती नदी के आमेट से आगे निकल गई है। यदि बारिश का दौर जारी रहा तो आगामी कुछ घंटे में गोमती आमेट को पार कर राजसमंद में प्रवेश कर जाएगी। सिंचाई विभाग के अनुसार छापरखेड़ा में गेज लगा हुआ है। वहां पहुंचने के बाद ही राजसमंद झील में पानी की आवक कब तक हो सकती है इसकी सही जानकारी मिल सकती है। तेज बारिश के चलते एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़ और तहसीलदार रणजीत सिंह चारण भी निरीक्षण पर निकल गए है। बारिश में कुंभलगढ़ दुर्ग मार्ग पर गिरी चट्टानों और पत्थरों को हटवाया जा रहा है।
2017 में छलकी थी राजसमंद झील
गोमती के पूरे वेग से राजसमंद झील में पहुचंने पर एक सितम्बर 2017 को राजसमंद झील छलकी थी। इसके बाद अभी तक गोमती से पानी की आवक नहीं हुई है। पिछले साल भी गोमती चली जरूर थी, लेकिन उसका पानी झील तक नहीं पहुंच पाया था। झील में वर्तमान में छह पानी है। यह पानी भी नंदसमंद बांध के ओवरफ्लो होने पर खारी फीडर के माध्यम से राजसमंद झील में पहुंचा था।
Published on:
18 Jun 2023 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
