
लक्ष्मण सिंह राठौड़ @ राजसमंद
भीम. बैंक के बाहर वृद्ध व असहाय ग्राहकों से नकदी लूट के मामले में भीम पुलिस ने जरिये प्रोडक्शन वारंट के दो अन्तरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि 5 सितम्बर 2018 को एसबीआई बैंक के बाहर खड़ी महिला की थैली से तीस हजार व एक अन्य ग्राहक से 95 हजार 400 रुपए छीनकर फरार हो गए। तब से फरार चल रहे आरोपियों की गैंग को मेड़ता सिटी (नागौर) पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नागौर पुलिस की पूछताछ में भीम में नकबजनी की वारदात कबूल की। इस पर भीम पुलिस ने जरिये प्रोडक्शन वारंट के मध्यप्रदेश निवासी वरूण उर्फ विजेन्द्र पुत्र बंटी सांसी व मेड़ता सिटी (नागौर) निवासी अनिकेत पुत्र नीलेश सांसी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दो दिन तक रिमांड पर रखने के आदेश हुए। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस एक महिला सहित दो अपचारियों को पहले ही पकड़ चुकी है, जबकि ये दो मुख्य आरोपी फरार थे।