4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंह चिढ़ाता उधड़ी सडक़ों के बीच 80 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

66 लाख की लागत से बनेगी सूरजकुण्ड मार्ग पर डामरीकृत सडक़
2 min read
Google source verification
मुंह चिढ़ाता उधड़ी सडक़ों के बीच 80 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

मुंह चिढ़ाता उधड़ी सडक़ों के बीच 80 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

कुंभलगढ़. विधानसभा क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों में सोमवार को विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने ८० करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किए।
इसमें मुख्य रूप से मजेरा से सूरजकुण्ड मार्ग को वन विभाग की सीमा तक डामरीकृत मार्ग बनाने एवं केलवाड़ा स्थित लाखेला तालाब की नहरों के मरम्मत व निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए, जिनका काम एक अक्टूबर से शुरू होगा। मजेरा में करोड़ो रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए विधायक राठौड़ ने कहा कि पिछले कुछ माह पूर्व वे सूरजकुण्ड गए थे, तब उन्होंने घोषणा की थी कि वे वन विभाग की सीमा तक सुगम मार्ग बनावाएंगे। उन्होंने कहा कि वन-विभाग की सीमा से सूरजकुण्ड तक के मार्ग में भी विभाग की ओर से स्वीकृत करा कर पैदल मार्ग के लिए खुर्रा बनवाने का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। साथ ही मजेरा के भगत तलाई से भीमा जी गुड़ा, वलावतों की भागल, कडेचों की भागल होकर मजेरा मैन रोड तक सीसी रोड निर्माण के लिए ७७ लाख रुपए की स्वीकृती प्रदान की। इसका कार्य भी एक अक्टूबर से शुरू होगा। दोनों कार्यों के लिए कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग कुंभलगढ़ है। जबकि पूरे मजेरा गांव में नल योजना के तहत पाइप लाइन, सीसी रोड व टंकी निर्माण को लेकर पौने तीन करोड़ रुपए स्वीकृत होकर कार्य लगभग पूर्ण होने को है। इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों के सरंपच दिलीपङ्क्षसह झाला, रामेश्वरलाल मेघवाल, संजिता शर्मा, मांगीलाल मेघवाल, लक्षमणङ्क्षसह खरवड़, हरिराम भील, नोजाराम भील, रेखा, रणजीतङ्क्षसह पंवार एवं पंसस. प्रेमसुख शर्मा, जिपस नीतू असावा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अल्पेश असावा, ओलादर मंडल अध्यक्ष बब्बरङ्क्षसह चदाणा, विकास अधिकारी रमेशचन्द्र मीणा, प्रधान बाबूङ्क्षसह दसाणा, उपप्रधान नारायणङ्क्षसह सोलंकी मौजूद थे।

झौर में विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास
कुंवारिया. कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने सोमवार को झौर गांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व उद्घाटन किया।
उन्होंने बुधपुरा गांव के देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उनके द्वारा करवाए कार्य एवं सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने मुरड़ा में पेयजल की योजना, झौर में पानी की टंकी व पाइप लाइन, झौर से नेगडिय़ा का खेड़ा सडक़, झौर से रकमपुरा सडक़, मुरड़ा से उलपुरा सडक़, गाडरियावास में सडक़, मुरड़ा, उलपुरा, गोवलिया विद्यालय में कक्षा कक्ष तथा मुरड़ा चौराहा पर गौतम आश्रम के समीप पुस्तकालय भवन का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत झौर के विभिन्न गांवो में दस सामुदायिक भवन, झौर के उमावि परिसर में कक्षा-कक्ष, उलपुरा-भारूखेड़ी गांव में पेयजल की टंकी व पाइप लाइन तथा विभिन्न गांवो में सीसी सडक़ का लोकार्पण भी किया। इस दौरान आमेट उपप्रधान भेरूलाल, जिला महामंत्री हरिसिंह राव, झौर सरपंस शिवचरण सिंह चौहान, रतनसिंह, करणसिंह राव, किसान नेता कुमारसिंह राव, मक्खनसिंह, रामलाल जाट, भारतसिंह, फतहसिंह कितावत, छगनलाल जाट, लेहरीलाल कुमावत आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग