4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आप जानते है, एक भालू भी इंसान के साथ कुछ ऐसा कर सकता है? इस व्यक्ति के साथ जंगली भालू ने किया कुछ ऐसा जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे

जान बचाई-लाखों पाए-काछबली के खेरावड़ी के जंगल में हुआ भालू और नरेन्द्र सेन का आमना-सामना
2 min read
Google source verification
rajsamand hindi news

क्या आप जानते है, एक भालू भी इंसान के साथ कुछ ऐसा कर सकता है? इस व्यक्ति के साथ जंगली भालू ने किया कुछ ऐसा जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे

देवगढ. काछबली के खेरावड़ी जंगल में शनिवार सुबह एक व्यक्ति को भालू ने जबदरस्त हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पैर व अन्य जगहों पर काटने से घायल को देवगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सुबह खेरावड़ी गांव के नरेन्द सेन (३२) पुत्र लच्छीराम पास ही स्थित विद्यालय के पीछे तहलने के लिए गया। तभी चट्टान से बाहर निकलकर अचनाक से एक भालू ने हमला कर दिया। भालू ने सर्वप्रथम पैरों पर वार किया। जिससे काफी खून बहने लग गया।
जान बचाई-लाखों पाए
नरेन्द्र घायल होते हुए भी तुरन्त अपनी जान बचाने के काफी प्रयास किए। आखिर उसकी मेहनत ने काम दिया और जैसे-तैसे भालू से पिछा छुटाकर घर की तरफ आ गया। घायल नरेन्द्र को देखकर गांव ही के लोग पुखराज सालवी, मुकेश सेन, कैलाश चंद्र, भेरूलाल सहित परिजन उपचार के लिए देवगढ़ सीएचसी लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया।
लोगों में व्याप्त भय
इधर, अध्यापक नारायण सिंह रावत काछबली ने बताया कि भालू के चट्टान में छिपे होने से पुरे गांव में डर फैल गया। भालू को जल्द पकडऩे के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई।

राजसमंद. राजनगर व कांकरोली सब्जी मंडी में दुकान आवंटन प्रक्रिया का विरोध होने के बाद अब दूसरा धड़ा सामने आया, जिसने नगरपरिषद की आवंटन प्रक्रिया पर संतुष्टी जताई है। इसको लेकर सब्जी विके्रता के दूसरे धड़े की मालीवाड़ा राजनगर में विशेष बैठक हुई। एक धड़े ने आवंटन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में रिपोर्ट दी है। सब्जी मंडी दुकान आवंटन को लेकर माली, भोई माली समाज के सब्जी विक्रेताओं की भामसं जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में संतुष्टी जताते हुए कहा कि कतिपय लोगों द्वारा सब्जी मंडी की हड़ताल करने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। ऐसे लोगों से सावचेत रहने की अपील करते हुए जो पिछले पांच वर्षों से मौजूदा सब्जी मंडी में सब्जियां बेच रहे हैं, उन सभी महिला-पुरुषों को दुकान आवंटित करने के लिए प्रतिनिधि मंडल ने नगरपरिषद से वार्ता की और इसको लेकर सकारात्मक समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में सुंदर माली, हेमराज भोई, धर्मचंद, मुरली भोई, जगदीश, सुंदर रेड़ा, भैरूलाल, रमेश माली, मोहनीबाई, ईश्वर माली, हेमीबाई, रकमा बाई, श्यामा बाई, तुलसी आदि थे। दूसरी ओर भैरूलाल ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एएसपी को ज्ञापन देकर नगरपरिषद के सभापति सहित अधिकारियों पर गुपचुप तरीके से दुकानें आवंटित करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग