4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के आने से पहले जनता ने लूटा सामान, जिसके जो हाथ लगा लेकर चलता बना, फिर पुलिस ने भांजी लाठियां

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
लूटा सामान

लूटा सामान

राजसमन्द/नाथद्वारा
क्षेत्र की जनता को घरेलूू उपकरणों इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा अलमारी, पलंग, सोफासेट, डाईनिंग टेबल, लेपटॉप टीवी आदि को बाजार के मूल्य से 45 प्रतिशत कम दर पर बेचने के लिये शहर के सिंहाड़ क्षेत्र में लगाई दुकान का मालिक शनिवार को रफूचक्कर हो गया । जिसमें लोगों के माल बुक कराने पर 12 दिन बाद डिलेवरी मिलने की शर्त थी जिससे उसने लाखों रूपये जमा कर लिये । जिसके चलते लोगों ने दुकान के शटर तोड़कर उसमें रखे सामान आदि पर हाथ साफ कर लिया ।

जो जिसके हाथ लगा लेकर रवाना

शनिवार को सुबह जब निर्धारित समय पर दुकान नहीं खुली तो शहर में आग की तरह इसकी खबर फैल गई कि मास ट्रेडर्स वाला तो भाग गया । इसके बाद कुछ ही देर में दुकान के बाहर सेैंकड़ों लोग जमा हो गए और इस भीड़ में कई लोगों ने हुड़दंग करते हुए दुकान के शटर आदि तोडऩे प्रारंभ कर दिए एवं दुकान में रखे सामान में से जो भी हाथ लगा उसको लेकर रवाना हो गए । इस दौरान लोागों ने दुकान के लगे लगभग सभी शटर को तोड़ दिये । यहां रखे माल के साफ हो जाने के बाद लोगों को पता लगा कि पास में गोदाम है वहां पर भी सामान रखा है , ऐसे में वहां पर भी लोग पहुंच गए ,परंतु उसको भवन मालिक के विरोध के चलते नहीं तोड़ा जा सका ।

सड़क पर लाठियां भांजी
इतना सब कुछ हो जाने के काफी देर बाद मौके पर पहुंचें पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस जाब्ते ने लोगों को वहां से भगाने के लिए सड़क पर लाठियां भांजी । उसके बाद भी कई लोग अपनी पीड़ा को बताने उनके पास पहुंचें , इस पर पुलिस उपाधीक्षक कान सिंह भाटी ने जनता ने कहा कि पुलिस ने तो शुरूआत में ही कार्यवाही की और उसके बाद हमें हाईकोर्ट तक में ले जाया गया । ऐस में अब सभी इसकी रिपोर्ट थाने में लिखवाओ कार्यवाही करेंगें । इसके बाद भी देर तक लोग हो हल्ला करते रहे । दोपहर बाद जाकर माहौल शांत हुआ ।

जो मिला वो लेकर चले गए
जिस प्रकार दुकानदार के द्वारा कम दाम में माल बेचने के लिये एक एक सेंपल आदि दुकान में रखा हुआ था । उस सामान को तो लोग आपस में छिना झपटी करके ले गये । वहीं वहां पर लगे सीसी कैमरे, बल्ब, टयूब लाईट, पंखे, शटर का लोहा यहां तक कि दुकान के इलेक्ट्रीक स्वीच आदि जो हाथ लगा वो लेकर चलते बने । उधर इस दौरान कई लोगों का इस बात का विरोध रहा कि इस हुड़दंग में वास्तविक पीडि़त नहीं होकर दूसरे लोग होंगें परंतु वहां पुलिस के आने से पहले सारी दुकान में रखा सामान का सफाया हो गया ।


नाथद्वारा से बाहर के भी लोग खरीददारी करने पहुंचें

45 प्रतिशत कम से यदि माल मिले वो भी नया तो कौन खरीदने नहीं पहुंचेगा । ऐसे में शहर की जनता को ज्यों ज्यों पता लगा वो खरीदने पहुंचें । उसके बाद यहां से अन्य स्थानों एवं जिले के बाहर भी जब लोगों को पता लगा तो वो भी यहां माल खरीदने पहुंच गए एवं उन्होनें भी कई सामान की बुकिंग करा दी ।

इनका कहना है
प्रकरण दर्ज करके कार्यवाही की जाएगी । एक साथ सभी के अलग प्रकरण दर्ज नही होकर एक ही प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी ।
महिपाल सिंह शिशोदिया वृतनिरीक्षक नाथद्वारा ।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग