5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा-कांगे्रस प्रत्याशियों ने किया बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने और विकास का वादा

राजसमंद में विधानसभा चुनाव
less than 1 minute read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,vidhansabha chunav 2018,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

भाजपा-कांगे्रस प्रत्याशियों ने किया बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने और विकास का वादा

राजसमंद. प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जनता से नित नए वादे तो कर ही रहे हैं, इस बीच उन्होंने पत्रिका की ओर से दिए प्रतिबद्धता-पत्रों में जनता से लिखित में वादे किए। पांच साल तक इन वादों पर खरे उतरने की प्रतिबद्धता जताई।

राजसमंद झील किनारे रिंग रोड बनाएंगे
मेरा गांवों में पेयजल का स्थायी समाधान ही मुख्य ध्येय रहेगा। निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार दिलाना, राजसमंद झील के लिए देवास से पानी लाना, झील किनारे रिंग रोड बनाने व पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य करूंगा।
नारायणसिंह भाटी, कांगे्रस

पेयजल और रोजगार पर जोर
युवाओं के लिए सही रोजगार की दिशा में काम करेंगे। उच्च शिक्षा की बेहतर व्यवस्था करेंगे। गांव-गांव पानी पहुंचा है और भी क्षेत्रों में पहुंचाएंगे। किसानों को संतुष्ट रखने व पूर्णत: आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष नीति लागू की जाएगी।
डॉ. सीपी जोशी, कांगे्रस

किसानों को आत्मनिर्भन बनाऊंगा
क्षेत्र का विकास किया जाएगा व यहां की सभी आवयश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी। रोजगार के अवसर पर काम करेंगे व किसानों की सुविधा बढ़ाई जाएगी। इससे किसान आत्मनिर्भर हो सकेंगे।
महेशप्रताप सिंह चौहान, भाजपा