
राजसमंद।
राजस्थान में लगातार बढ़ते अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर रोज़ाना वारदातों को अंजाम देकर रिकॉर्ड तोड़ अपराध कर रहे हैं। हाल ही में प्रदेश के राजसमंद जिले से अश्लील वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल करने का बड़ा मामला सामने आया है। शराब पिलाकर अश्लील एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल करने व वीडियो वायरल होने के मामले में शिकायत दर्ज हुई है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर नाथद्वारा थाना पुलिस ने दम्पती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ये हुआ पूरा मामला
राजसमंद जिले में महिला को एक दंपति ने धोखे से पहले बीयर पिला दी और फिर उसके साथ गलत हरकत कर मोबाइल में अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो के आधार पर दंपति महिला को अश्लील एमएमएस वायरल करने की धमकी दे रहे हैं साथ ही रुपए की भी मांग कर रहे हैं। ब्लैकमेल करने के इस मामले में महिला ने परेशान होकर पुलिस की शरण ली और हिम्मत दिखा कर मामला दर्ज करवाया।
नाथद्वारा थाना प्रभारी जितेंद्र आंचलिया ने बताया कि एक महिला ने श्रीनाथ कॉलोनी, पुलिस थाने के पास नाथद्वारा निवासी कमलेश राठौड़ (तेली) व उसकी पत्नी गीता के विरुद्ध रिपोर्ट दी। आरोप है कि दंपति ने षडय़ंत्र रचकर उसे पहले बीयर पिलाई और नशे की हालत में उसके साथ गलत हरकतें की। साथ ही महिला के अश्लील वीडियो भी बना दिए। फिर दंपति द्वारा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए रुपए मांगे जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाथद्वारा थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है।
Published on:
25 Apr 2019 11:27 pm
