5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के पास महिला मुख्यमंत्री की टक्कर की महिला प्रत्याशी नहीं : ईरानी

केन्द्रीय मंत्री ने देवगढ़ में किया रोड शो
2 min read
Google source verification
central minister smriti in devagarh

कांग्रेस के पास महिला मुख्यमंत्री की टक्कर की महिला प्रत्याशी नहीं : ईरानी

देवगढ़. भीम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरिसिंह रावत के समर्थन में रविवार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां रोडवेज बस स्टैण्ड पर सभा को संबोधित किया।
केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने भारत माता की जय के लंबे जयकारे के साथ सभा की शुरुआत की। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते और मुख्यमंत्री को महिला होने के नाते बार-बार ताने मारते हैं, जबकि कांग्रेस के पास इस महिला की टक्कर में अब तक कोई महिला प्रत्याशी मुख्यमंत्री के लायक नही मिल पाई है। यहां तक कि चुनावी रण में दोनों ही पार्टी आमने-समाने खड़ी है, किन्तु अब तक उन्होंने अपने सेनापति का नाम तक घोषित नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो कांगे्रस पार्टी परिवार एवं अपने आप को नहीं संभाल पाई वो जनता को क्या संभालेगी। उन्होंने कहा कि वे मोदी को हिन्दुत्व का पाठ पढ़ा रहे हैं, जबकि वे खुद हिन्दुत्व की परिभाषा नहीं जानते। इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री ईरानी करणीमाता स्थित हेलीपेड पर पहुंची, जहां से वे रोड शो करते हुए सूरज दरवाजा होते हुए मुख्य बाजार से रोडवेज बस स्टैण्ड पर बनाए गए सभा स्थल तक पहुंची। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, प्रत्याशी हरिसिंह रावत भी थे।

यहां मतदान करने के बाद मतदाताओं को मिलेगी दूध की खुराक
रेलमगरा. मतदान का प्रतिशन बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग सहित जिम्मेदार अधिकारी कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। इसी श्रंखला में ग्रामीण क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक ग्रामीण ने अनूठी पहल की है। उपखण्ड के खड़बामनिया ग्राम पंचायत के एक काश्तकार बद्रीलाल जाट ने मतदान का प्रतिशन बढ़ाने के लिए मतदाताओं को दूध पिलाने का का निर्णय लिया है। जाट ने बताया कि खड़बामनिया में मतदान करने वाले मतदाताओं को मतदान के पश्चात अपनी अंगुली पर स्याही का निशान दिखाना होगा, जिस पर उसे एक ग्लास दूध पिलाया जाएगा। जाट का मानना है कि इससे लोग मतदान के प्रति जरूर उत्साहित होंगे।