5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान गौरव यात्रा— विकास चाहते हैं तो हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा को बदलना होगा: सीएम राजे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
cm raje

cm raje

राजसमंद/ जयपुर। राजस्‍थान गौरव यात्रा के ल‍िए मुख्‍यमंत्री ने इस बार भी सबसे पहले चारभुजानाथ का आशीर्वाद ल‍िया। अमित शाह और सीएम राजे कांकरोली जेके स्टेडियम स्थित सभास्थल के मंच पर पहुंचे । शाह ने हाथ लहराते हुए जनता का अभिवादन किया। मुख्‍यमंत्री ने मंच पर अम‍ित शाह का स्‍वागत क‍िया। किरण माहेश्वरी, मदनलाल सैनी, अशोक परनामी ने मुख्‍यमंत्री व राजे का स्वागत किया । अम‍ित शाह को मेवाड़ी पगड़़ी़ पहनाई गई। सभास्‍थल पर मोदी-मोदी के नारे लगेेे। अमित शाह ने मंच पर बटन दबाकर विकास कार्यो एवं विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम राजे ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। आइए आपको बताते हैं जनसभा संबोधन में अब तक क्या क्या कहा गया...


— फिर से लहराएंगे भारतीय जनता पार्टी का परचम
— राजस्थान को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता कोई
— कांग्रेस ने हमेशा फूट डालने की राजनीति की
— बदलनी होगी विकास के लिए पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा
— हम चाहते हैं राजस्थान में विकास की आंधी लाना
— किसानों के कर्ज माफी की बात
— फसल बीमा के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
— कांग्रेस ने किसानों के लिए सिर्फ बात की, किया कुछ नहीं
— हमने जो बात रखी, वो करके दिखाई
— गरीबों को ईलाज में काफी फायदा दिया
— बेरोजगारों पर भी की बात
— महिलाओं के लिए हमारी सरकार ने किया बहुत काम
— हमने महिलाओं को उनके पैरों पर किया खड़ा
— राजश्री योजना से बच्ची लक्ष्मी का रूप हो जाती है
— जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए दिन-रात की मेहनत
— राज्य के विकास में नहीं रखी कोई कसर
— एक बार फिर चारभुजा जी की चौखट पर हैं। हमें फिर से आशीर्वाद मिलेगा।
— दो आदमियों की पार्टी आज है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
— मेवाड़ की वीर भूमि को नमन
— सभा में उपस्थित लोगों को दिया धन्यवाद
— राज्य सरकार की योजनाओं की जमकर हुई तारीफ
— राजस्थान में गौरव यात्रा आम जनता की यात्रा बनेगी
— अमित शाह और मुख्यमंत्री राजे ने किया योजनाओं का शिलान्यास
— राजसमंद की चारों सीटें भाजपा के खाते में होंगी
— आज इस महाकुंभ में हम सब मिलकर गौरव यात्रा को विजय यात्रा में बलदने का संकल्प लें
— अजेय राजस्थान और अजेय भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेती है
— कांग्रेस ने पचास वर्षों तक भारत को लूटा
— राजस्थान विधानसभा में 180 विधायकों के साथ सरकार बनाएंगे