6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान सरकार में इस मंत्री पर आचार संहिता उल्लंघन के लगे आरोप, जांच कमेटी गठित

https://www.patrika.com/rajasthan-news/  
less than 1 minute read
Google source verification
 मंत्री पर आचार संहिता उल्लंघन के लगे आरोप

राजस्थान सरकार में इस मंत्री पर आचार संहिता उल्लंघन के लगे आरोप, जांच कमेटी गठित

राजसमन्द.
उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। इस मामले में कांग्रेस ने राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को शिकायत पेश कर कार्रवाई की मांग की है। निर्वाचन विभाग ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर तत्काल रिपोर्ट मांगी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर व पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़ के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गत 29 अक्टूबर को मंत्री किरण माहेश्वरी ने अपने जन्मदिन के मौके पर आदर्श आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया। बताया गया कि छात्रावास में मंत्री को तलवार भेंट की गई व छात्राओं को उपहार दिए गए। साथ ही भाजपा समर्थित नारे भी लगाए। मंत्री के जन्मदिन की खुशी में केक काटा व उपहार में शॉलें बांटी। इस दौरान राजकीय कर्मचारी भी उपस्थित थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए लगे पोस्टर-बैनर भी हटवाने की मांग की है। नगरपरिषद की ओर से जारी पट्टों पर मुख्यमंत्री की फोटो लगी होने पर भी आपत्ति जताई गई है। शिकायत पेश करने के मौके पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, वरिष्ठ नेता दिनेश बाबेल, जिला सचिव कुलदीप शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जयदेव कच्छावा कई कार्यकर्ता कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

इनका कहना है..
कांग्रेस की शिकायत आई थी। मामले की जांच के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में दो सदस्यीय कमेटी गठित कर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है। एक-दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी।
प्रवीण कुमार
रिटर्निंग अधिकारी, राजसमंद विधानसभा क्षेत्र