4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वॉल पेंटिंग नहीं तो बंद होंगे ई-मित्र : प्रशासन की सख्ती, ई-मित्र संचालकों में खलबली

दर सूची की वॉल पेंटिंग का कर रहे विरोध
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,DOIT,

वॉल पेंटिंग नहीं तो बंद होंगे ई-मित्र : प्रशासन की सख्ती, ई-मित्र संचालकों में खलबली

राजसमंद. शहर-देहात में ई-मित्र दुकानों पर प्रत्येक कार्य की तय दर सूची के फ्लेक्स बोर्ड के साथ वॉल पेंटिंग नहीं होने पर ई मित्र बंद हो सकते हैं। यह चेतावनी कलक्टर आनंदी ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक और ई मित्र संचालकों की बैठक में दी। इसके साथ ही जिलेभर के ई-मित्र संचालकों में खलबली मच गई और दर सूची के फ्लेक्स टंगे होने के बावजूद वॉल पेंटिंग कराने के आदेश को तुगलकी फरमाने करार देते हुए कई ई मित्र संचालक विरोध में उतर गए हैं। वॉल पेंटिंग में आ रही समस्या को लेकर कुछ लोगों ने तो ई मित्र बंद करवाने का भी अल्टीमेटम तक दे डाला है।

जानकारी के अनुसार देवगढ़ के साथ कुछ जगह से ई मित्रों द्वारा तय दर से ज्यादा रुपए लेने की शिकायतें आने के बाद कलक्टर ने सघन जांच के आदेश दे दिए। इस पर तीन दिन से उप निदेशक व सूचना सहायकों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है, मगर किसी भी ई मित्र पर तय दर से ज्यादा रुपए लेना नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर दर सूची की वॉल पेंटिंग कराने के लिए पाबंद किया गया।

अटल सेवा पर ई मित्र जरूरी
जिले में 207 पंचायतों में से करीब 100 अटल सेवा केन्द्रों पर ई मित्र नहीं होने पर कलक्टर आनंदी ने प्रत्येक अटल सेवा केंद्र पर संबंधित पंचायत व गांव के ई मित्र को शिफ्ट करवाने के आदेश जारी कर दिए। बिजली कनेक्शन नहीं होने, आबादी से दूर अटल सेवा केंद्र होने की वजह से कोई भी ई मित्र संचालक नहीं जाना चाहता है। ज्यादातर अटल सेवा केंद्र जंगल में है, जहां लोगों की कोई आवाजाही नहीं है। इसके चलते अटल सेवा केंद्र पर बैठना हर किसी के लिए सार्थक नहीं है।

ज्यादातर के ई मित्र साइड जॉब
शहर-देहात में ज्यादातर लोगो ने ई मित्र कियोस्क साइड जॉब के तौर पर ले रखा हैं। फोटो कॉपी, टाइपिंग, किराणा स्टोर व जनरल स्टोर संचालक ही ई मित्र का कार्य कर रहे हैं, जो दुकान का मुख्य कार्य बंद कर ई मित्र को ग्राम पंचायत में शिफ्ट नहीं करना चाहते। इसके चलते सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के लिए अटल सेवा केन्द्रों पर ई मित्र शिफ्ट करना मुश्किल हो रहा है।

मई माह में यह मिला कमीशन
694 ई मित्र है राजसमंद जिले में
470 ई मित्रों का कमीशन 1 हजार रुपए से कम
198 ई मित्रों का कमीशन 5 हजार से कम
19 ई मित्रों का कमीशन 5 से 9 हजार रुपए तक
6 ई मित्र का मासिक कमीशन 10 हजार से ज्यादा


खमनोर ब्लॉक के ई मित्रों की बैठक
खमनोर ब्लॉक के ई मित्र संचालकों की दो दिन पहले विशेष बैठक हुई, जिसमें कलक्टर आनंदी द्वारा जारी किए वॉल पेंटिंग व अटल सेवा केंद्र पर जाने के आदेश का विरोध किया। बोले कि जब अटल सेवा केंद्र जंगल है, जहां गांव का कोई व्यक्ति नहीं जाता और न ही पंचायत के कार्मिक बैठते हैं। कई जगह बिजली कनेक्शन भी नहीं है। ऐसे में ई मित्र संचालक वहां जाकर बैठ जाएंगे, तो उनका गुजारा कैसे चलेगा।

व्यवहारिक समस्या निबटाएंगे
कलक्टर के आदेश है कि तय दर सूची की वॉल पेंटिंग करवाने व हर पंचायत में के अटल सेवा पर एक ई मित्र संचालक को बैठना होगा। इसकी पालना करवाई जा रही है। कुछ ई मित्र के विरोध व अटल सेवा सूनसान जगह पर होने से कोई नहीं जा रहा है। कुछ जगह बिजली कनेक्शन नहीं होने की भी समस्या आई।
हिम्मतमल कीर, उप निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग राजसमंद

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग