30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

POLICE KHULASA : रस्सी के फंदे से गर्दन की हड्डी टूटने से हुई थी महिला की मौत

ओड़ा में दम्पती व मासूम बच्चे की मौत मामले में पोस्टमार्टम से सामने आए तथ्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 19 Mar 2018, 10:14 AM IST

Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,Rajsamand police,rajsamand latest hindi news,Latest hindi news rajsamand,Crime News rajsamand,

कुंभलगढ़. ओड़ा पंचायत के राठौड़ो की वाड़ी में बच्चे व पिता का का शव कुएं में मिलने और महिला की घर पर मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गर्दन की हड्डी टूटने की वजह से होना सामने आया है। गले से कान के पास रस्सी से फंदा लगाने के निशान भी मिले, जिससे फंदा पर लटकने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने समग्र पहलुओं से जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार में राठौड़ो की वाड़ी निवासी प्रभु लाल गेमती (27) व उसके मनीष (4) का कुएं में शव मिलने और महिला पुष्पा देवी गमेती (25) का घर के अंदर शव मिलने से तीनों की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। क्योंकि महिला का शव घर के अंदर था और उसका मकान बाहर से बंद मिला। मेडिकल बोर्ड के पोस्टमार्टम के बाद डॉ. नीरज चौधरी ने बताया कि महिला के गले में रस्सी का निशान है और गर्दन टूटी हुई थी। इसका मतलब गले में रस्सी का फंदा लगने से मौत हुई है। इस पर पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सामूहिक आत्महत्या मान रही है और इसे आधार मानते हुए समग्र पहलुओं से तहकीकात की जा रही है।

फंदा लगाने की रस्सी तक नहीं
जब मकान का ताला खोला गया, तो महिला का शव आंगन में पड़ा मिला और उसके अगल बगल में रस्सी तक नहीं मिली। इससे पुलिस आशंका जता रही है कि फंदे पर लटकने के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से आरोपितों द्वारा रस्सी व अन्य संसाधनों को मौके से हटा दिया। चर्चा यह भी है कि पत्नी को फंदे पर लटका देखने के बाद उसका पति मासूम बच्चे को लेकर कुएं में कूद गया होगा।

अवैध रूप से शराब ले जाते दो गिरफ्तार
भीम. थाना पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की दो पेटियां बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीआई लाभूराम विश्नोई ने बताया कि शनिवार को देर रात करीब तीन बजे बदनौर चौराहा पर पुलिस ने गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार बरतु निवासी भगवानलाल व गोविंद पुत्र बंशीलाल के कब्जे से दो पेटियों में अवैध रूप से रखे शराब के 96 पव्वे जब्त कर लिए। साथ ही दोनों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफतार कर मामला दर्ज कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़