
राजसमन्द. अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति उदयपुर एवं आलोक संस्थान राजसमन्द के संयुक्त तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर पवित्र ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा नाथद्वारा के श्रीनाथ जी मंदिर से द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली तक विभिन्न झांकियों के साथ निकाली गई व विदा विक्रम संवत् 2074 एवं स्वागत विक्रम संवत् 2075 का भव्य आयोजन किया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि हरिहर उदासीन आश्रम के महंत सुन्दरदास, नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव व आलोक संस्थान के निदेशक डा.ॅ प्रदीप कुमावत, पुलिस उपाधीक्षक कानसिंह भाटी, श्रीकृष्ण भण्डार अधिकारी सुधाकर शास्त्री, संगीता चौहान, मुरलीधर कनेरिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रारम्भ में प्रशासक मनोज कुमावत व प्राचार्य ललित गोस्वामी ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने पवित्र घट में जल प्रवाह कर व ज्योति, मशाल प्रज्ज्वलन करके ज्योति कलश यात्रा का शुभारम्भ किया। यात्रा दोपहर 3 बजे नाथद्वारा के न्यू कॉटेज से रवाना हुई। दो यात्रा में से एक यात्रा नाथद्वारा से उदयपुर गणगौर घाट पहुंची व दूसरी यात्रा कांकरोली द्वारकाधीश धाम पहुंची। शहर के हर मार्ग व चौराहों पर नगरवासियों ने ज्योति कलश यात्रा का स्वागत किया। शाम 7 बजे यह यात्रा द्वारकाधीश मंदिर पहुंची जहां दीपदान व महाआरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी की गई।
जयकारों के साथ निकाली यात्रा
नाथद्वारा. शहर में शनिवार को नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समति उदयपुर एवं नववर्ष समारोह समिति नाथद्वारा एवं आलोक स्कूल राजसमंद के तत्वावधान में ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा निकाली गई। शहर के रिसाला चौक से अपरांह के समय प्रारंभ हुई यात्रा बैंक तिराहा, अहिल्या कुंड, केशव कॉम्पेलेक्स, इंदिरा रोड, बसस्टैंड आदि मार्गों से होकर राजसमंद के लिये प्रस्थान कर गई। यात्रा में कलश आदि के साथ साथ अन्य वाहन एवं ज्योति भी थीं। जिसका अतिथियों ने शुभारंभ किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी स्टाफ सदस्य सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित थे।
251 दीपक से होगी भारत माता की आरती
विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल राजसमन्द नगर की बैठक नगर संयोजक भारत वैष्णव की अध्यक्षता में सम्पन हुई। कांकरोली खंड मंत्री पूरण रज्जक ने बताया की हिन्दू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर रविवार सायं 7 बजे स्वास्तिक सिनेमा के पास राष्ट्र एकता व चेतना की भावना जागृत करने के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए हिन्दू नव वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा तथा 251 दीपक से भारत माता की आरती की जाएगी। इस अवसर पर 101 किलो खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। बैठक में विहिप नगर सुरक्षा प्रमुख दीपक छिपा, किशोर नगर खंड अध्य्क्ष जीवनसिंह चारण, राजनगर खंड मंत्री दीपक रज्जक, विजय गमेती, लक्षमण जाट, दीपक वैष्णव, लक्षमण माली, राहुल पहाडिय़ा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
रंगोली एवं नागरिकों का अभिनंदन
भारतीय नव वर्ष जन जन मनाये और भारतीय संस्कृति के प्रति समाज में जागृति पैदा हो उस के प्रति महिला समाज का भी दायित्व है । अपने दायित्व को पहचानते हुए राष्ट्र सेविका समिति की राजसमंद इकाई के तत्वावधान में नव वर्ष के स्वागत में रविवार सुबह आठ बजे समिति की बहिनों द्वारा पुराने बस स्टेण्ड, काकंरोली पर रंगोली बनाई जाएगी साथ ही नीम, साकर, काली मिर्च तथा तिलक लगाकर नागरिकों का अभिनंदन भी किया जाएगा ।
Published on:
18 Mar 2018 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
