5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ. सीपी जोशी का शक्ति प्रदर्शन : गहलोत-सचिन के साथ दिखाई एकजुटता

राजसमंद के चारभुजा में किसान सम्मेलन, हजारों की तादाद में पहुंचे लोग
2 min read
Google source verification
congress news,CP Joshi,Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,congress leader CP Joshi,rajsamand latest hindi news,

डॉ. सीपी जोशी का शक्ति प्रदर्शन : गहलोत-सचिन के साथ दिखाई एकजुटता

राजसमंद. कांगे्रस राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के साथ रविवार सुबह नाथद्वारा पहुंच गए। तीनों ने एक साथ श्रीनाथजी के दर्शन किए और बाद में बस से चारभुजा के लिए रवाना हो गए। कांगे्रस की ओर से चारभुजा में आयोजित किसान सम्मेलन को डॉ. जोशी के शक्ति प्रदर्शन और डॉ. जोशी, गहलोत और सचिन के एकजुट होने का संदेश दिया जा रहा है। मेवाड़ के कद्दावर नेता व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बस से एक साथ नाथद्वारा पहुंचे। यहां से बस के द्वारा तीनों ही नेता चारभुजा पहुंचे। मोराणा में 36 गुणा 24 स्वायर फीट का सभा पाण्डाल में सुबह 9 बजे से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। कुंभलगढ़ विधानसभा के अलावा राजसमंद, भीम व नाथद्वारा विधानसभा से बड़ी तादाद में लोग पहुंचने लगे। तीनों नेताओं के स्वागत को लेकर मंच से पहले सडक़ किनारे ही लोग जगह जगह खड़े हो गए।

लोगों की मान मनुहार में जुटे कांगे्रस के नेता
सातें तहसीलों के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरा दम-खम लगाया जा रहा है। बताया कि सभा स्थल पर बने पाण्डाल में करीब पैंतीस हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके साथ ही सभा स्थल पर पेयजल आदि की भी व्यवस्था की गई है। जबकि, यातायात एवं कानून व्यवस्था के लिए 28 4 जवानों को तैनात किया जाएगा। लोगों को पांडाल में बिठाने रखने को लेकर पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार, पीसीसी सदस्य वीरेन्द्र वैष्णव, हरिसिंह राठौड़, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष युवराज सिंह चौहान, पूर्व उप जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर, नाथूलाल विरावत, पूर्व प्रधान सूरतसिंह दसाणा, कुम्भलगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश सुथार, कालुलाल गुर्जर, डालचन्द, सुन्दरलाल कुमावत, दिलीपसिंह राव, धर्मचन्द गुर्जर आदि जुटे रहे।

कुंभलगढ़ विधानसभा पर बाहरी की नजर
इस बार कुंभलगढ़ विधानसभा पर बाहरी कांगे्रस नेता भी दावेदारी जता रहे हैं। उदयपुर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, आमेट के आईडाणा से दिलीपसिंह राव, जालौर निवासी प्रदेश महासचिव खादी एवं ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ नरङ्क्षसग पढिय़ार, सत्यनारायण देवपुरा के साथ पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार भी टिकिट की दौड़ में है। लोगों में चर्चा यह भी है कि अगर डॉ. सीपी जोशी नाथद्वारा से चुनाव लड़ेंगे, तो कांगे्रस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर को कुंभलगढ़ विधानसभा का टिकिट दिया जा सकता है।