4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुने मकान व शौरूम के तालें तोड़े, फिर सीसीटीवी कन्ट्रोल मशीन को किया बंद, ले गए नकदी व जेवरात

-दस दिन पूर्व भी चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद, पुलिस को दी सूचना पर किया टालमटोल
2 min read
Google source verification
rajsamand news

सुने मकान व शौरूम के तालें तोड़े, फिर सीसीटीवी कन्ट्रोल मशीन को किया बंद, ले गए नकदी व जेवरात

राजसमंद. धोइंदा-कांकरोली मार्ग पर मंगलवार-बुधवार की दरमियान रात को अज्ञात चारों ने एक दुकान व सुने मकान के ताले तोड़ नकदी व जेवरात चुरा ले गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के डर से कैमरे की कन्ट्रोल मशीन को भी साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका पर्चा बनाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार धोइंदा-कांकरोली मार्ग पर संचालित रेनबो शोरूम व कौशल विकास केन्द्र के नीचे रात के समय अज्ञात चोर घुस आए। औजार के माध्यम से मुख्य दरवाजों के लोहे का नकुचा तोड़ अंदर घुस गए।वहां पर कई सामनों के चोरों तरफ बिखेर दिए। शौरूम से उन्होंने ६५ हजार की नकदी और सुने मकान से जेवरात ले जाने की आशंका जताई जा रही है।

परिजन रहते है बाहर
चोरी हुए मकान के परिजन बाहर मुम्बई में काम करते है। दस दिनों पूर्व ही घर में शादी हुई थी, उसके बाद मुम्बई गए।चोरी होने की सूचना परिजनों को दे दी गई।बताया गया कि मकान से चोर क्या-क्या ले गए, घर मालिक के आने के बाद ही पता चल पाएगा।

दस पूर्व कैमरे में कैद हुआ चोर
बताया गया कि दस दिन पूर्व एक अज्ञात चोर मुख्य दरवाज खोल अंदर घुस आया, लेकिन सीसीटीवी कैमेरा देख, वापस चला गया। उसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई थी। जिसकी शिकायत पूलिस को दी गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से वारदात को दूसरी बाद अंजाम दिया गया।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस लापरवाही के प्रति आक्रोश जताया।


देवगढ़. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट गुरुवार को देवगढ़ आएंगे। इसको लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है।
नगर कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को पूर्व गृह राज्यमंत्री डॉ. लक्ष्मणसिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में पायलट के दौरे के प्रचार को लेकर बैनर-पोस्टर का विमोचन किया गया। वहीं, पूरे देवगढ़-भीम विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। करणीमाता मेला मैदान में सभा स्थल का पांडाल भी तैयार किया जा रहा है। मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को लेकर पायलट के आगमन की तैयारियों में एक बैठक कर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष भंवरसिंह चुंडावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भगवतीलाल मेवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह सोलंकी, प्रकाश नराणिया, प्रवक्ता मोहनसिंह राठौड़, हाजी अब्दुल मजीद शेख, कोमलसिंह मेहता, पार्षद जावेद अहमद शेख, सुरेश रेगर, पूर्व पार्षद मुकेश जोशी, नरेश डाड, अजय नराणिया, भगवतसिंह, ललित सेन, अफजल शेख, दुदाराम सालवी, सोहनलाल शर्मा उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग