5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कथित रूप से गोली चलने से एक गंभीर घायल

पुलिस ने दो को लिया हिरासत में
2 min read
Google source verification
crime news bhim

कथित रूप से गोली चलने से एक गंभीर घायल

भीम. कस्बे के बलाइया का कुआं में गुरुवार देर शाम को कथित रूप से गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, घायल को पहले ब्यावर और फिर बाद में जयपुर रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार बीण कलालिया थाना टाडगढ़ जिला अजमेर निवासी घायल ने दर्ज बयान में बताया कि 27 दिसम्बर शाम को बलाइया का कुआं टैक्सी स्टैण्ड पर खड़ा होकर सडक़ किनारे पलटे एक कंटेनर को के्रन से उठाने का नजारा देख रहा था उसे देखने मौके पर उसका ***** सुरेन्द्रसिंह, परिचित बाबूसिंह, के्रन मालिक सोहन मेवाड़ा आदि बीस -पच्चीस लोग खड़े थे। बताया कि इसी दौरान किसी ने पीछे से गोली चला दी, जो उसकी पीठ में लगी। इसको लेकर घायल ने बीण कलालिया निवासी अर्जुनसिंह पुत्र नाथूसिंह पर रंजिशवश गोली चलाने की आशंका जताई है। मामले में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल लादूसिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार करा ब्यावर रेफर किया, जहां से उसे एसएमएस अस्पताल जयपुर ले जाया गया। वहा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर, सूचना मिलने पर भीम विधायक सुदर्शन सिंह व ब्यावर विधायक शंकरसिंह रावत ने भी राजकीय चिकित्सालय ब्यावर पहुंचकर घायल की कुशलक्षेम पूछी एवं घटना की जानकारी लेकर हायर सेन्टर पर रेफर कराया।
दो संदिग्ध से पूछताछ
सीआई लाभूराम विश्नोई ने बताया कि घायल द्वारा जयपुर अस्पताल में दिए बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर वारदात का गहन अनुसंधान किया जा रहा है। संभावितों के ठिकानों पर दबिश देकर धरपकड़ की जा रही है। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे
घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव भी शुक्रवार को भीम पहुंचे। उन्होंने डीएसपी भरतसिंह, सीआई विश्नोई आदि पुलिस अधिकारियो से प्रकरण की जानकारी लेकर निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले को लेकर गहन जांच की जा रही है और शीघ्र खुलासा किया जाएगा।