4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार से सरेआम पार हो रही मोटरसाइकिलें, पुलिस लाचार,राजसमंद शहर में बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातें

राजनगर-कांकरोली थाने के अधिकारी व जवानों को शामिल कर गहन जांच कर जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। राजेंद्रसिंह राव, पुलिस उप अधीक्षक राजसमंद
3 min read
Google source verification
rajsamand news

बाजार से सरेआम पार हो रही मोटरसाइकिलें, पुलिस लाचार,राजसमंद शहर में बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातें

राजसमंद. शहर में सूनसान नहीं, बल्कि सरेआम बीच बाजार से लोगों की कतिपय बदमाश उठा रहे हैं। कुछ बदमाश शहर की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गए, मगर पुलिस न तो आरोपित तक पहुंच पाई और न ही बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश पा रहा है। शहर के गली मोहल्लों से लेकर व्यस्त बाजार से आए दिन मोटरसाइकिलें पार हो रहे हैं, जिससे आमजन में डर व दहशत व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार हाइवे आठ राजनगर से लेकर कांकरोली भीलवाड़ा राजमार्ग तक फैले राजसमंद शहर के बाजार से लेकर घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलें रात तो क्या अब दिन दहाड़े चोरी हो रही है। अब तक शहर के सूने बाजार व गली मोहल्ले से मोटरसाइकिलें चोरी होती थी, मगर अब दिनदहाड़े दुकानदारों की आंखों के सामने बाइक चोरी हो रही है। सरेआम बाइक ले जाने से दुकानदार के साथ आमजन के लिए भी चोरी का शक करना व बाइक मुक्त कराना मुश्किल हो गया है। आए दिन बाइक चोरी की वारदातें होने से दुकानदारों के साथ ग्राहक भी परेशान हो गए हैं।
पुलिस नहीं लेती रिपोर्ट
शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय होने के बावजूद पुलिस ने उसका पर्दाफाश करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए। चोरी के कई संदिग्ध बदमाश शहर के चौराहो व दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद भी हो गए। फिर भी पुलिस द्वारा उन्हें पकडऩे के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
घर से बाइक पार, फुटेज से पकड़ा
कमल तलाई में पचास फीट रोड किनारे पर स्थित मकान से जसवंत मीणा की कुछ माह पहले बाइक चोरी हो गई थी। बाइक मकान के अंदर खड़ी करने के बाद चाबी अन्दर ही छोडक़र जसवंत बस स्टैंड की तरफ चला गया। यह देखते ही एक बदमाश मकान में घुसा और बाइक निकालने लगा। तभी जसवंत बेटा आ पहुंचा व बाइक निकालने पर टोका भी, मगर शातिर बदमाश ने बाइक मंगवाने की बात कहते हुए रफूचक्कर हो गया। चोरी से पहले रैकी करने के लिए काफी देर तक कमल तलाई चौराहे पर खड़े रहने से उसका फुटेज चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाद में पुलिस ने उसी आधार पर बदमाश को भीलवाड़ा में पकड़ लिया और बाइक बरामद कर ली।

यह रखें सावधानी
- बाइक खड़ी करते ही चाबी निकाल जेब में रखें
- बाजार व घर के बाहर हैंडल लॉक करके ही बाइक खड़ी करें, ताकि चोरी की जोखिम न रहे
- दुकान-मकान के बाहर संदिग्ध घूमते लोगों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें
- मकान व दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए, ताकि चोरी की वारदातें स्वत: घट जाएगी।
- बाइक चोरी होने के बाद तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में रिपोर्ट दें, ताकि कहीं भी चोर गिरोह पकड़ा जाए तो उस बाइक की पहचान हो सकें।

स्पेशल टीम करेंगे गठित
&शहर में बाइक चोरी की बढ़ती वारदातों की जांच को लेकर स्पेशल टीम गठित की जाएगी। राजनगर-कांकरोली थाने के अधिकारी व जवानों को शामिल कर गहन जांच कर जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
राजेंद्रसिंह राव, पुलिस उप अधीक्षक राजसमंद
केस-१
जेके मोड़ कांकरोली में विनायक फोटो कॉपी के सामने बाइक खड़ी की, जहां 10 जुलाई को एक युवक ने आकर बाइक की चाबी निकाल दूर चला गया। फिर बाइक की चाबी नहीं मिलने पर उसे मजबूरन दूसरा लॉक व चाबी बनवानी पड़ी। दुकानदार दिलीप जोशी ने कांकरोली थाने में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए। बाइक की चाबी पार करने वाले बदमाश का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

केस-२
आयत्री, कुंभलगढ़ के गोपालसिंह चदाणा नया बाजार कांकरोली में 23 मार्च को कपड़े खरीदने के दौरान बाइक खड़ी की। कपड़े खरीदकर वह दुकान से बाहर निकला, तो बाइक नहीं मिली। बाद में उसने कांकरोली पुलिस चौकी को भी सूचना दी, मगर बाइक के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया।
केस-३
आरके जिला अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। गत माह अस्पताल में भर्ती दुर्घटना के घायल रिश्तेदार से मिलने के लिए मावली, उदयपुर से भूपेंद्र कुमार वर्मा आए। घायल व उनके परिजनों से मिल कर वापस बाहर निकले तो मोटरसाइकिल नहीं मिली। बोरज में 15 जुलाई को राशिका मार्बल माइंस से भी एक बाइक चोरी हो गई।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग