5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खराब सडक़ें देख नाथद्वारा जाने के लिए गृहमंत्री ने पूछा, किस तरफ सही है सडक़?

कुम्भलगढ़ आए कटारिया ने माना, यहां की सडक़ें काफी बदहाल
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand local news,latest hindi news,rajsamand latest news,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

खराब सडक़ें देख नाथद्वारा जाने के लिए गृहमंत्री ने पूछा, किस तरफ सही है सडक़?

कुंभलगढ़. गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने भी माना है कि क्षेत्र की सडक़ों की हालात बेहद खराब है।
वे आगामी १८ सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सानिध्य में उदयपुर में आयोजित होने वालेे शक्तिकेन्द्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं जनजाति सम्मेलन को लेकर केलवाड़ा में बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने आह्वान किया कि क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग सम्मेलन में भाग लेने उदयपुर पहुंचें। इससे पूर्व उन्होंने क्षेत्र की खराब सडक़ों पर कहा कि वे जब केलवा से निकले तो गोमती होकर चारभुजा पहुंचे एवं वहां से जैसे ही कुंभलगढ़ के लिए आगे बढ़े तो उनको अहसास हुआ कि खराब सडक़ आ गई है। कटारिया ने कहा उन्हें नहीं मालूम था कि यहां सडक़ें इतनी खराब है, अन्यथा वे थोड़ा और पहले निकलते तो यहां कार्यकर्ताओं को ज्यादा समय दे पाते। इस दौरान पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया, बूथ विस्तारक मुकेश जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रेमसुख शर्मा, गोपालङ्क्षसह, लक्ष्मणङ्क्षसह, हीरालाल गुर्जर, जिला परिषद सदस्य मदन भील, बंशी पालीवाल, बब्बरसिंह चदाणा, भेरूलाल लक्षकार मौजूद थे।


राठौड़ ने गिनाए विकास कार्य
इससे पूर्व विधायक सुरेन्द्रङ्क्षसह राठौड़ ने उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र में करोड़ो रुपए के विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने बताया कि वे आगामी कुछ दिनों में क्षेत्र के पांच सौ ५३ कार्यों के उद्घाटन करेंगे। वहीं, पांच सौ के लगभग कार्यों का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बहुचर्चित एवं वृहद पेयजल योजना बेड़च नाका के लिए राज्य सरकार ने २५ करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है और दीपावली से पहले कार्य शुरू हो जाएगा।


उच्च शिक्षा मंत्री ने ली मंडल पदाधिकारियों की बैठक
राजसमंद. राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा की अध्यक्षता तथा उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष शर्मा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 18 सितंबर को उदयपुर में होने वाले संभाग स्तरीय सम्मलेन में जिले से पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को भाग लेने को कहा, उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे। मंत्री माहेश्वरी ने कहा मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा में जिस प्रकार जनता का समर्धन मिल रहा है उससे कांग्रेस बौखला गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन योजनाओं का भरपूर लाभ मिला है जो कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है। इसलिये वह जनता को बहकाने का काम कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता अब उनकी बातों में आने वाली नहीं है। उन्होंने सभी बूथों पर 21 सदस्य की कार्यसमिति के गठन का काम शीघ्र पूरा करने की बात कही। उन्होंने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख प्रमोद गौड़ ने बताया कि बैठक में जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, जिला मंत्री महेश आचार्य एवं दिनेश बड़ाला, जिला कोषाध्यक्ष मानसिंह बहारट, सभापति सुरेश पालीवाल, उपप्रधान भरत पालीवाल, भानू पालीवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, बंशीलाल सालवी मौजूद थे।