4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन : तिवारी

अभिनेता व दिल्ली के सांसद ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में की सभा
2 min read
Google source verification
delhi bjp mp manoj tivari election really in kelwa

देश में भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन : तिवारी

केलवा. दिल्ली से सांसद व अभिनेता भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में विकास तो नहीं करवाया, बल्कि समाजों-जाति, धर्म को बांटने व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है।
वे राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी के पक्ष में यहां सभा को संबोधित कर रहे थे। भोजपुरी फिल्मों के स्टार तिवारी ने शुरुआत भोजपुरी गीत चट से ना मार दे खीच के तमाचा..., सहित अन्य गानों की प्रस्तुतियों से की। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राज्य में हर विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार तो खड़े कर दिए पर कभी प्रचार पर नहीं आए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी टिकट बांटकर सिर्फ रुपए कमा रही है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों को भी गिनाया।
कुंवारिया में भी हुई सभा
कुंवारिया. भाजपा दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने यहां सदर बाजार में भी सभा संबोधित की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, महामंत्री सत्यनारायण पूर्बिया, महेश आचार्य, मण्डल अध्यक्ष दिग्वजय सिंह भाटी मौजूद थे।

दिल्ली के सांसद ने किए दर्शन
नाथद्वारा. दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भोजपुरी हीरो मनोज तिवारी ने शुक्रवार को प्रभु श्रीनाथजी के राजभोग की झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर की स्वागत परंपरानुसार श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी द्वारा उपरना ओढ़ा प्रसाद प्रदान कर समाधान किया गया। यहां पहुंचे तिवारी का भाजपा के सीपी धींग, अभिषेक चौधरी नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा, महामंत्री महेश चौधरी, पंकज लोढ़ा, राजेन्द्र सनाढï्य ने स्वागत किया। दर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग