4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्विजय सिंह चुण्डावत देवगढ़ प्रधान निर्वाचित

देवगढ़ प्रधान के उपचुनाव में भाजपा ने मारी बाजी
2 min read
Google source verification
digvijay-singh-chundawat-elected-as-deogarh-pradhan

दिग्विजय सिंह चुण्डावत देवगढ़ प्रधान निर्वाचित

प्रमोद भटनागर
देवगढ़. भाजपा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुराहित के जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनके नेतृत्व में हुए पहले चुनाव में देवगढ़ पंचायत समिति के प्रधान पद के उपचुनाव में उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चुण्डावत को १०-४ के अंतर से जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की है।
रिटर्निंग अधिकारी व देवगढ़ एसडीएम केआर चौहान ने बताया कि उपचुनाव के तहत श्ुाक्रवार सुबह 10 बजे बैठक के बाद प्रधान पद के लिए सुबह 11 बजे तक २ नामांकन दाखिल हुए। इसमें भाजपा की ओर से लसानी निवासी दिग्विजय सिंह चुण्डावत पुत्र हरेन्द्रसिंह एवं कांग्रेस की तरफ से पारड़ी निवासी हमराज सिंह सिसोदिया पुत्र सोहनसिंह ने नामांकन दाखिल किए। इसके बाद निर्देशन पत्रों की जांच के बाद दोपहर एक बजे के बाद चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार हुई। अपरान्ही 3 से शाम ४.३० बजे तक मतदान हुआ। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी चुण्डावत को १० वोट एवं कांग्रेस प्रत्याशी सिसोदिया को ४ वोट मिले। इस पर चुण्डावत को निर्वाचित घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि देवगढ़ पंचायत समिति के प्रधान उम्मेदसिंह चूंडावत के निधन के बाद करीब चार माह से पद खाली था।
भाजपा ने बनाई बढ़त
पूर्व प्रधान उम्मेदसिंह चुंण्डावत के निधन के बाद भाजपा के खेमे में कुल ९ सदस्य थे, लेकिन उपचुनाव के बाद आये परिणाम में भाजपा प्रत्याशी को १० वोट मिले। इस प्रकार क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा ने १ मत से बढ़त बनाने में सफलता हासिल की है।
सत्ता के बावजूद कांग्रेस को मात
राज्य में कांग्रेस की सरकार एवं भीम विधानसभा में कांग्रेस का विधायक होते हुए पंचायत समिति के उपचुनाव में कांग्रेस की तैयारियां पोची नजर आई, जिससे उसे मात खानी पड़ी। कांग्रेस ने निर्दलीय सदस्य हमराज सिंह पर अपना दांव खेला, परन्तु वह सफल नहीं हो पाई। हालांकि पंचायत समिति में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति २ सदस्य की थी, जिन्हे वे ४ तक लाने में जरूर कामयाब रहे।
भाजपा के दिग्गज डटे
उपचुनाव में भाजपा ने पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ा। पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री अनिता भदेल, जिलाध्यक्ष पुरोहित, पूर्व राज्य मंत्री हरिसिंह रावत, जिला प्रमुख प्रवेश सालवी, भीम प्रधान नरेन्द्र बागड़ी, ओबीसी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष भवंरलाल शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, नगर अध्यक्ष अमरसिंह चौहान आदि ने कमान संभाल रखी थी। वहीं कांग्रेस की ओर से जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह सोलंकी, पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरसिंह चुण्डावत, नगर अध्यक्ष प्रकाश नराणिया आदि जुटे रहे।
बाड़ाबंदी में आकर किया मतदान
प्रधान चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए भाजपा की ओर से सभी सदस्यों को पदाधिकारी कुछ समय के अंतराल में गाडिय़ों में बिठाकर लाए।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग