5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लडिय़ां नहीं, हवाइ पटाखों में बढ़ी दिलचस्पी : 5 से चार हजार तक के पटाखे बाजार में

सिर्फ दो घंटे आतिशबाजी के लिए लोगों को पाबंद करना प्रशासन के लिए चुनौती
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,rajsamand latest news,Latest News rajsamand,

लडिय़ां नहीं, हवाइ पटाखों में बढ़ी दिलचस्पी : 5 से चार हजार तक के पटाखे बाजार में

राजसमंद. सुप्रीम कोर्ट द्वारा लडिय़ों पर रोक लगाने के आदेश का राजसमंद में कोई खास असर नहीं है। जिले में लडिय़ों की बजाय बच्चे और युवा हवाइ पटाखों की खासी डिमांड कर रहे हैं। इस बार दर्जनभर से ज्यादा नई वेराइटी के आकर्षक पटाखों से काउंटर सजने लगे हैं, जो हर उम्र के लोगों को आकर्षित करेंगे। बाजार में पांच रुपए से लेकर चार हजार तक के पटाखे उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कम शोर वाले पटाखे आए हैं। इधर, दीपावली के दिन सिर्फ दो घंटे तक आतिशबाजी के लिए लोगों को पाबंद करना पुलिस व प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण है।

बाजार में सीता, गीता से लेकर पावर पाइंट, स्टार विन, स्काइ गेल, पॉप कॉर्न, फ्लाइ मशीन, गेम स्टॉक, स्टार ड्रॉप्स, वंडर विन सरीखे नए रेंज के पटाखे है। पावर पाइंट पटाखा सितारों जैसी रोशनी देगा। अनार की तरह छूटने वाली चैम्पियन बॉटल बच्चों के साथ बड़ों को लुभाने वाली होगी, जो आसमान में सतरंगी छटा बिखेरेगी। बच्चों के लिए चटर पटर व टॉप कोड, विसल वाली चकरी ही नहीं बड़े और छोटे पाइप वाले पटाखों की खास रेंज भी बाजार में उपलब्ध है। पॉप कॉर्न में रंगीन रोशनी बिखेरता है। फ्लाइ मशीन जमीन बजाय आसमान में जाकर घूमकर विभिन्न तरह के रंग बिखेरेगी। कलर चेंज बटर फ्लाइ भी उपलब्ध है।

एक बार जलाओ, 500 बार धमाके
पटाखा कारोबारी सब्बीर हुसैन ने बताया कि इस बार 500 बार धमाके करने वाला पटाखा भी उपलब्ध है। इसके अलावा हवाइ फायर, हवाइ धमाके, चकरी और रंगीन रोशनी बिखरने वाले दर्जनभर से ज्यादा नइ वेरायटी के पटाखे भी आए हैं। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार किसी भी पटाखे की कीमतों में न बढ़ोतरी हुई और दाम घटे हैं।

बाजार में आए ये पटाखे
स्टार विन : यह आसमान में सुनहरे रंग की बहुरंगी रोशनी बिखेरता है।
बीपोट : ये खूबसूरत रंगीन अनार है, जो एक मिनट तक आकर्षक रोशनी छोड़ता है। बच्चे भी चला सकते हैं।
स्काई जेल : यह लाल और नीले रंग की रोशनी से आसमान को जगमग करता है, जो ऊपर धमाके साथ फटता है।
मल्टी म्यूजिक रॉकेट : यह 12 बार सीटी बजाते हुए रोशनी बिखेरता हुआ ऊपर जाता है। फटते समय गोल्डन रोशन बिखेरता है।
हैरीपॉटर : यह अनार 3 से 4 मिनट तक फव्वारों की तरह रोशनी बिखेरता है।
वंडर विन : अलग अलग तरह के रंगीन चेननुमा रोशनी निकलती है और बाद में रंगीन बॉल गिरती है।