5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आस्था से जुड़े राघव सागर पर हो रहा गंदगी के राक्षस का हमला

तालाब में समा रहा नालियों का गंदा पानी शिकायतों के बाद भी बंद नहीं हुई लम्बे समय से चल रही लापरवाही
2 min read
Google source verification
Dirty water drains in the pond

आस्था से जुड़े राघव सागर पर हो रहा गंदगी के राक्षस का हमला

प्रमोद भटनागर
देवगढ़. नगर के राघव सागर तालाब में क्षेत्र की नालियों का गंदा पानी पहुंच रहा हैं, जिससे जलाशय का पानी दूषित हो रहा है। वहींा, जलीय जीवों के मरने की संभावना बनी हुई है और जलाशय का पानी धीरे-धीरे बदबूदार होता जा रहा है। जबकि, इसी पानी में लोग स्नान भी करते हैं। इसके बावजूद प्रशासन और पालिका समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नगर के सूरज दरवाजा स्थित राघव सागर तालाब नगर के सौंदर्य को बढ़ाता हैं। इसके विपरीत नगर के दूसरे छोर पर गुजरी दरवाजा सहित अन्य क्षेत्रों के नाले-नालियां का गंदा पानी लम्बे समय से राघव सागर में ही समा रहा है। इसके चलते तालाब जो थोड़ा-बहुत पानी बचा है वह भी लगातार दूषित होता जा रहा है। इस हालत में तालाब का पानी अब बदबू भी मारने लगा है। वही इस गन्दगी से जलाशय में रहने वाले जीव-जंतुओं के भी मरने की आशंका जताई जा रही है। तालाब तक गंदा पानी पहुंचाने कच्ची नाली भी बनाई हुई है। यही नहीं तालाब में नाले-नालियों से आने वाली गन्दगी के साथ पॉलीथिन और दूसरा कचरा भी तालाब में समा रहा है। वहीं, तालााब में पानी उतरने के बाद जब यह कूड़ा रह जाता है तो उसे वहीं पर जला दिया जाता है। ऐसे में कूड़े की राख भी उड़कर वापस तालाब के पानी में ही मिल जाती है। इस तरह तालाब के साथ पूरे वातावरण को भी दूषित किया जा रहा है। इधर, सूरज दरवाजा की ओर तालाब की पाल पर पूर्व में यहां नगर पालिका की ओर से गार्डन बनाया गया। जहां बड़ी संख्या में नगरवासी सुबह व शाम को सैर करने आते हैं। मगर, तालाब में नालियों का गंदा पानी आने से यह पानी खराब हो रहा है और बदबू मारने लगा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। ऐसे में धीरे-धीरे यहां सैर करने वाले लोगों की संख्या भी कम होती जा रही है। इसको लेकर शिकायत के बावजूद नगर पालिका द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है तालाब
राघव सागर तालाब हिन्दू-मुस्लिम दोनों ही संप्रदाय की आस्था से जुड़ा है। हिन्दू समाज के लोग जलझूलनी ग्यारस पर यहां ठाकुरजी को स्नान कराने के साथ ही गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन करते हैं। वहीं, मुस्लिम संप्रदाय के लोग यहां ताजिए ठंडे करने आते हैं।
मौका देख करेंगे कार्रवाई
मैंने हाल ही में ज्वाईन किया है। अगर इस तरह की समस्या है तो मौका देखकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
शक्तिसिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी, देवगढ़