5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने चुनावी वादा पूरा किया: तंवर

जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ का सम्मेलन
less than 1 minute read
Google source verification
Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand latest hindi news,

कांग्रेस ने चुनावी वादा पूरा किया: तंवर

राजसमंद. सरकार तथा नीतिगत निर्णयों तथा योजनाओं में ओबीसी समुदाय की प्रभावी भागीदारी कांग्रेस शासन में ही सुनिश्चित होगी, इस बात को ध्यान में रखकर हमें लोकसभा चुनावों में पूरी ताकत से एकजूट होकर काम करना होगा। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर ने जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के तुलसी साधना शिखर पर आयोजित जिला सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमेसा से ही ओबीसी समुदाय को सम्मानजनक स्थान मिला है एवं आगे भी मिलता रहेगा साथ ही कांग्रेस पार्टी की सोच गांव गरीब व किसान को आगे बढ़ाने वाली रही, जिसके तहत सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व जो वादे किये उन्हे न्यूनतम समय से पूरा किया। प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नानालाल सार्दुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने से लेकर अब तक देश को उन्नति के पथ पर ले जाने का काम किया है। बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ संयोजक अनुभव चंदेल, पीसीसी सदस्य हरिसिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिला महामंत्री रामलाल तेली, उपाध्यक्ष मोहनलाल कुमावत, सोहनलाल देवपुरा, लक्ष्मण सांखला, नारायण सांखला, बोनीराम कीर, अम्बालाल जाट, माधुलाल कीर, देवीलाल गाडरी आदि मौजूद थे।