28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eid-ul-Zuha : श्रद्धा और उत्साह से मनाया कुर्बानी का पर्व ईद-उल-जुहा

- नेशनल हाईवे स्थित ईदगाह मस्जिद में अदा की नमाज - मुस्लिम मोहल्लो में दी गई कुर्बानी, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

less than 1 minute read
Google source verification
Eid-ul-Zuha :  श्रद्धा और उत्साह से मनाया कुर्बानी का पर्व ईद-उल-जुहा

राजसमंद के नेशनल हाईवे स्थित ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग

राजसमंद. जिले में खुदा की राह में कुर्बानी देने का पर्व ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इसके पश्चात कुर्बानी का दौर शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। ईद-उल-जुहा का पर्व के चलते गुरुवार को मुस्लिम समाज के लोग नाअत शरीफ और सलातो सलाम पढ़ते हुए सिलावट वाडी, सदर बाजार, फव्वारा चौक होते हुए नेशनल हाईवे स्थित ईदगाह मस्जिद पहुंचे। वहां पर सुबह 8 बजे ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद द्याग और बलिदान के त्यौहार के चलते कुर्बानी दी गई। यह क्रम शाम तक चलता रहा। ईद के चलते मुस्लिम मोहल्लों में विशेष चहल-पहल दिखाई दी। ईद की पूर्व संध्या पर बुधवार रात्रि को मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर खरीददारी की। इसमें मिठाई और शर्बत आदि शामिल रहे।

आज छलक सकता है चिकलवास

खमनोर. क्षेत्र में बांधों-तालाबों के लबालब होकर छलने का सिलसिला जारी है। बाघेरी नाका, नंदसमंद के बाद अब बड़े जलस्त्रोत की पहचान रखने वाला चिकलवास बांध भी छलकने को है। बुधवार शाम तक चिकलवास बांध छलकने से महज आधा फीट रहा। गुरुवार को इसके छलकने की पूरी संभावना है।