28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में, आज आएंगे वाहन और कल रवाना होंगे मतदान दल

राजसमंद. राजसमंद संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है। संसदीय क्षेत्र में 2125 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां पर 20,60,942 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

oplus_0

लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में राजसमंद संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रेल को मतदान होगा। इस संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। प्रशासन चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। मतदान दलों के प्रशिक्षण का कार्य पूरा हो गया है। बुधवार को दोपहर बाद से अधिग्रहित वाहन पहुंचने शुरू होंगे। इसके लिए बालकृष्ण स्टेडियम में तैयारी जारी है। यहां पर मतदान दलों की रवानगी से पहले अंतिम प्रशिक्षण देकर ईवीएस के साथ रवाना किया जाएगा। शुक्रवार को मतदान के बाद देर शाम से मतदान दलों की वापसी प्रारंभ होगी। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

दोपहर बाद से आएंगे वाहन

जिला परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा ने बताया कि वाहनों के अधिग्रहण का कार्य पहले ही पूरा हो गया था। इसके पश्चात वाहनों को अलॉट करने की तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को दोपहर बाद से वाहनों के पहुंचने का काम शुरू होगा। वाहने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के निकट मैदान में पहुंचेंगे। वहां से वाहन बालकृष्ण स्टेडियम में भेजे जाएंगे। वहां से गुरुवार को सुबह से ही वाहनों की रवानगी शुरू कर दी जाएगी। इसके पश्चात मतदान के बाद देरशाम से वाहनों की पुन: वापसी प्रारंभ होगी।

Good News : राजस्थान के इस जिले में जल्द शुरू होंगे 30 ईवी चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहन चालकों की होगी बल्ले-बल्ले

मतदान में कुल कर्मचारी तैनात

  • : 5500 करीब कुल कर्मचारी तैनात
  • : 1229 पोलिंग पार्टियां बनाई गई
  • : 991 एक्टिव पोलिंग पार्टियां
  • : 238 रिजर्व पोलिंग पार्टी
  • : 04 प्रत्येक पोलिंग पार्टी में तैनात

972 वाहन आएंगे चुनाव में काम

  • : 267 वाहन पुलिस के लिए
  • : 304 वाहन पोलिंग पार्टी के
  • : 297 बस, मिनी बस और कार
  • : 48 टैम्पो और सवारी
  • : 26 लोडिंग के लिए ट्रक
  • : 20 गाड़ी आरओ के लिए
  • : 10 वाहन रखे गए रिजर्व