6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शॉपिंग मॉल निर्माणकर्ता को भारी पड़ा अवैध काम, आखिर नगर परिषद ने शुरू की कार्रवाई

पत्रिका की खबर पर नींद से जागे आयुक्त ने जारी किया नोटिसपरिषद ने कहा- दो दिन में हटाओ कब्जा, नहीं तो हम खुद ध्वस्त करेंगे अतिक्रमणपीछे छह फीट कब्जा, सेटबैक भी नहीं छोड़ा, आगे नाला बना डाला
2 min read
Google source verification
Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,rajsamand latest news,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,

Inspection

राजसमंद. शहर में टीवीएस चौराहे पर अवैध निर्माण, अतिक्रमण और तालेड़ी नदी का प्राकृतिक बहाव प्रभावित करने पर शॉपिंग मॉल के निर्माणकर्तामैसर्स राज बिल्डहोम प्रा.लि. उदयपुर के नाम जारी नोटिस में नगर परिषद आयुक्त ने दो दिन में अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दे दिए हैं। तय अवधि में कब्जेधारी द्वारा खुद के स्तर पर अतिक्रमण ध्वस्त नहीं करने पर परिषद का दस्ता कार्रवाई करेगा और इसका खर्च भी वसूला जाएगा।

गत रविवार को परिषद आयुक्त बृजेश रॉय ने तकनीकी अधिकारियों के साथ तालेड़ी के पास निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल का मौका मुआयना कर नपती की थी। इसमें सामने आया कि 21 अक्टूबर, 2016 को जारी नक्शे को बदलते हुए मनमर्जीऔर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। बिल्डर द्वारा भूतल की निचली मंजिल के आगे व पीछे सेटबैक नहीं छोड़े गए। पीछे की ओर जारी 199 फीट के पट्टे के विरुद्ध 205 फीट भूमि पर निर्माण किया जा रहा है। कुल छह फीट जमीन पर अतिक्रमण पाया गया। इसके अलावा आगे की ओर नाथद्वारा रोड पर भी आगे की ओर सड़क के नजदीक अवैध नाला बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया। यही नहीं, निर्माण के दौरान खोदी गई मिट्टी और मलबा भी तालेड़ी नदी के बहाव क्षेत्र में डालकर उसे पाट दिया गया है। नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 194 व 295 के तहत जारी नोटिस में चेताया कि यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवेहलना है। नोटिस मिलने के 48 घंटे में बहाव क्षेत्र से मलबा, निर्माण सामग्री और मशीनरी हटानी होगी। तामीर स्वीकृति के विरुद्ध किया अवैध निर्माण भी निर्माणकर्ता को ध्वस्त करना होगा।

होगी कानूनी कार्रवाई
ऐसा नहीं करने पर परिषद खुद का दस्ता लगाकर अवैध कब्जा ध्वस्त करेगी तथा तालेड़ी की भी पूर्व स्थिति बहाल की जाएगी। इसमें खर्चहोने वाली राशि निर्माणकर्ता से वसूल की जाएगी। आदेश की पालना नहीं करने पर परिषद कानूनी कार्रवाईभी अमल में लाएगी।

बालिका विद्यालय के पुराने भवन को गिराना शुरू
देवगढ़. नगर में सूरज दरवाजा स्थित पुराने राबाउमावि से रामपुरिया तक सड़क चौड़ी करने की योजना के तहत मंगलवार को देवगढ़ नगर पालिका प्रशासन ने स्कूल भवन को जेसीबी मशीन की सहायता से गिराना शुरू कर दिया है। सूरज दरवाजा स्थित बालिका विद्यालय का पुराना भवन भीलवाड़ा मार्ग को चौड़ा करने में बाधक बन रहा था। उसे मंगलवार को नगर पालिका के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने जेसीबी मशीन से तोडऩा शुरू कर दिया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, पार्षद हंसराज कंसारा,सफाई निरीक्षक भानाराम, मनोज भारद्वाज, पूर्व पार्षद रमेश गुर्जर, मुकेश जोशी एवं पुलिस के जवान मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नगरवासियों की मांग पर राज्य सरकार ने बालिका विद्यालय के लिए सुभाष नगर क्षेत्र में जमीन आवंटित करवा नया भवन बनवाया, जहां बालिका विद्यालय पिछले वर्ष स्थानांतरित किया गया था।