4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुले परिसर में पहुंच चहक उठी बालिकाएं

-खबर का असर कुंवारिया का बालिका माध्यमिक विद्यालय नए परिसर में किया स्थानांतरित
less than 1 minute read
Google source verification
Girls arriving in the open campus

खुले परिसर में पहुंच चहक उठी बालिकाएं

प्रमोद भटनागर

कुंवारिया. कस्बे के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को अब जर्जर व दमघोटु वातावरण में अध्ययन करने से मुक्ति मिल गई है। इस विद्यालय को खस्ताहाल भवन से हकरी मगरी के समीप में स्थित बालिका विद्यालय के नवीन परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है।
कस्बे के बालिका माध्यमिक विद्यालय के दमघोटु वातावरण व जर्जर भवन में कक्षाओं के संचालन को राजस्थान पत्रिका ने गंभीरता से लेते हुए गत एक फरवरी के अंक में नौ साल पहले जर्जर हुआ था, जिम्मेदार आज भी उसी में चलवा रहे कक्षाएं, शीर्षक के साथ प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। पत्रिका की खबर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई, जिसमें अधिकांश लोगों ने इसे बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद बालिका माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक में सभी सदस्यों ने पत्रिका की खबर को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय का संचालन अन्य विद्यालय परिसर में करने का निर्णय लिया था। पर सहमती व्यक्त की गई थी। इसके बाद विद्यालय का संचालन सोमवार से हकरी मगरी के समीप स्थित विद्यालय के भवन में शुरू करवा दिया। ऐसे में नवीन परिसर में पहुंचने के बाद बालिकाओं ने काफी राहत की सांस ली है।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग