29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : ग्रामीण महिलाएं भी अब सड़कों पर सरपट दौड़ाएंगी चारपहिया वाहन

Good News : रेलमगरा। ग्रामीण महिलाएं भी अब सड़कों पर सरपट दौड़ाएंगी चारपहिया वाहन। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने सभी को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की शपथ भी दिलाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 7 Apr 2024, 3:06 PM IST

rajsamand_2.jpg

Good News

Good News : रेलमगरा. राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत कस्बे के अशोक लिलेण्ड चालक प्रशिक्षण संस्थान में महिलाओं के लिए आयोजित 30 दिवसीय हल्का मोटर वाहन चालन प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह के साथ हुआ। समारोह परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त प्रभा गौतम के मुख्य आतिथ्य एवं जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक ने कार्यक्रम के दौरान महिला चालकों के 30 दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं को प्रदान किए गए प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए वाहनों का रखरखाव, इंजन सुरक्षा, टायर बदलना, गीयर बॉक्स, ब्रेक, क्लच, डेश बोर्ड पर आने वाले सिग्नल, सड़क सुरक्षा के लिए चिन्ह पहचान, गति सीमा, मुसीबत में बरती जाने वाली सावधानियां, यात्री एवं राहगीरों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर मौखिक एवं लिखित रूप से जानकारी दी गई।

साथ ही सिमुलेटर पर प्रशिक्षण देने के बाद प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को सड़क पर वाहन चलाने के गुर सिखाते हुए वाहन चालन में दक्ष बनाया गया। उन्होने शिविर के दौरान महिलाओं को प्रदान की गई शिक्षण सामग्री की जानकारी भी दी।

देश के विकास में महिलाओं की बराबरी की भूमिका - मुख्य अतिथि

समारोह में मुख्य अतिथि प्रभा ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की बराबरी की भूमिका है। महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ाकर आसमान की ऊंचाईयां नाप रही है तो खदानों में भारी मशीनों का संचालन कर अपनी अहमियत बता रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश की महिलाएं भी दक्षता में किसी से कम नहीं है। इस तरह के शिविरों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को तकनीकी ज्ञान देने में बेहद कारगर साबित होते हैं। उन्होंने परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा एवं वाहन चालकों के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें - Good News : रेलवे का तोहफा, राजस्थान के इन रूटस पर चलेंगी 2 समर स्पेशल ट्रेनें

सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य : जिला परिवहन अधिकारी

जिला परिवहन अधिकारी डॉ. शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यातायात नियमों की अवहेलना करने से सड़क पर होने वाले हादसे परिवार के लिए बेहद दुखदायी होते है। वहीं इन हादसों से बचने के लिए चालकों के साथ प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। उन्होंने सभी को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की शपथ भी दिलाई।

यह भी पढ़ें - Gold Silver Price Today : बांसवाड़ा में सोना 71 हजार के पार पहुंचा, वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग