29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : रेलवे का तोहफा, राजस्थान के इन रूटस पर चलेंगी 2 समर स्पेशल ट्रेनें

Good News : उत्तर पश्चिम रेलवे राजस्थान से दो समर स्पेशल ट्रेनें शुरू कर रहा है। इन दोनों समर स्पेशल ट्रेनों से बिहार और बेंगलुरु को फायदा होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 7 Apr 2024, 2:33 PM IST

Indian Railway : रेलवे बढ़ा रही डिजिटल का उपयोग, अनारक्षित टिकट काउंटर होंगे कैशलेस

Indian Railway

Good News : खुशखबर। उत्तर पश्चिम रेलवे राजस्थान से दो समर स्पेशल ट्रेनें शुरू कर रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे राजस्थान से बिहार और बेंगलुरु के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। एक समर स्पेशल ट्रेन बीकानेर-दरभंगा-बीकानेर (04707/04708) और दूसरी भगत की कोठी (जोधपुर)-बेंगलुरू भगत की कोठी (जोधपुर) (04809/04810) है। गाड़ी संख्या 04707, बीकानेर-दरभंगा समर स्पेशल रेलसेवा 14 अप्रेल से 21 अप्रेल तक (2 ट्रिप) लगाएगी। यह ट्रेन बीकानेर से रविवार को रवाना होकर सोमवार को दरभंगा पहुचेगी। वापसी में संख्या 04708, दरभंगा-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15 अप्रेल से 22 अप्रेल तक (2 ट्रिप) दरभंगा से सोमवार को 23.30 बजे रवाना होकर बुधवार को 8.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

बीकानेर-दरभंगा ट्रेन का ठहराव

यह रेलसेवा मार्ग में रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, रेवाडी, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघुली, पनिया हवा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनियां व जोगियारा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह भी पढ़ें - Gold Silver Price Today : बांसवाड़ा में सोना 71 हजार के पार पहुंचा, वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे

कब चलेगी भगत की कोठी-बेंगलुरू ट्रेन

ट्रेन संख्या 04809 भगत की कोठी-बेंगलुरू समर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21 अप्रेल से 27 अप्रेल तक (2 ट्रिप) भगत की कोठी से रवाना होकर अगले दिन को 23.30 बजे बेंगलुरू पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04810, बेंगलुरू-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा 23 अप्रेल से 29 अप्रेल तक (2 ट्रिप) बेंगलुरू से 16.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 12.40 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

भगत की कोठी-बेंगलुरू ट्रेन का ठहराव

भगत की कोठी-बेंगलुरू स्पेशल रेलसेवा मार्ग में दोनों तरफ लूनी, समदडी, जालोर, मारवाड भीनवाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, वापी, बसई रोड,कल्याण, पुणे, सतारा, मिराज, घटप्रभा, बेलगावि, धारवाड, हुबली, हावेरि, राणिबेन्नुर, दावणगेरे, बीरूर, अरसीकेरे, तिपटूरू व तुमकुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

दोनों समर स्पेशल ट्रेनों में कोचों की संख्या

बीकानेर-दरभंगा-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा (04707/04708) में 2 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 2 द्वितीय साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। भगत की कोठी (जोधपुर)-बेंगलुरू भगत की कोठी (जोधपुर) (04809/04810) में 2 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 2 द्वितीय साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

यह भी पढ़ें - रविन्द्र सिंह भाटी की मुसीबत बढ़ी, कांग्रेस के बाद अब भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, जानें मामला