5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : दम्पती से मारपीट कर लूट ले गए लाखों के जेवर, हथियारों से लैस थे बदमाश, नहीं सुराग

मंदिर में शृंगार के थे पांच किलो चांदी के जेवर
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand local news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,Crime News rajsamand,rajsamand crime news,

VIDEO : दम्पती से मारपीट कर लूट लाखों के जेवर, हथियारों से लैस थे बदमाश, नहीं लगा सुराग

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ रिछेड़ (राजसमंद)

गेलता की ओड़, रिछेड़ में मंगलवार रात एक पुजारी दम्पती से मारपीट कर लाखों रुपए सोने-चांदी के जेवर लूट कर चार बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने तलवार, चाकू की नोंक पर महिला के जेवर उतरवाए और मंदिर में शृंगार के पांच किलो चांदी के जेवर उठा ले गए। घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू की, मगर देर रात तक भी आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार गेलता की ओड़ निवासी पुजारी देवपुरी पुत्र शंकरपुरी गोस्वामी ने दी रिपोर्ट के मुताबिक बीती रात बदमाशों ने पिछवाड़े से घर में प्रवेश किया। इस पर मवेशियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुजारी की पत्नी खमाणीबाई उर्फ पार्वती ने उठकर दरवाजा खोला, तो बाहर खड़े चार बदमाशों ने लाठी, तलवार व चाकू की नोंक पर डरा- धमकार उसके जेवर उतरवा लिए। खमाणी जब चिल्लाने लगी, तो उसका पति देवपुरी भी उठकर बाहर आया, तो बदमाशों ने मारपीट करते हुए उसे नीचे गिरा दिया। बदमाशों ने लाठी से मारपीट की। महिला के नाक से सोने की नथ, मादलिया पांच, दो टोटिया, तीन ओगनिया, एक बोर सहित 70 ग्राम सोने के जेवर शामिल है, जबकि चांदी का कंदोरा, कातरिया व नेवरिया सहित करीब एक किलो चांदी के जेवर शामिल है। दो मोबाइल और जोगेश्वर बावजी मंदिर के शृंगार संबंधी करीब साढ़े पांच किलो चांदी के जेवर की पोटली भी उठा ले गए। बदमाशों ने दम्पती को इस कदर डरा, धमका दिया कि कुछ भी बोले- तो जान से मार देंगे। इससे घबराहट के मारे पति व पत्नी कुछ भी नहीं बोले। सुबह वृद्धा ने गांव के अंबासिंह व कुरसिंह को जानकारी दी। सूचना पर रिछेड़ चौकी के साथ चारभुजा थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही प्रकरण दर्ज कर लिया। इसके अलावा घायल दम्पती का अस्पताल में उपचार कराया, जहां डॉ. प्रवीण द्वारा उपचार किया गया। दम्पती के हाथ-पैर व कमरे में काफी चोटे आई है।