5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पचास लाख के मॉडल सुलभ शौचालय निर्माण में खामी, गिर रहे मकान

लापरवाही से नगरपरिषद को लाखों की चपत, दीवारें जर्जर होने से मकान में रहना मुश्किल
2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand hindi latest news,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

पचास लाख के मॉडल सुलभ शौचालय निर्माण में खामी, गिर रहे मकान

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

पचास लाख की लागत से मॉडल शौचालय निर्माण में लापरवाही के चलते रेती मोहल्ले में कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गई है। दीवारें जर्जर होने से कुछ परिवारों के लिए मकान में रहना ही मुश्किल हो गया है। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर नगरपरिषद ने निर्माण रूकवा दिया, मगर जर्जर होते मकान की कोई सुध नहीं ली। इससे ठेकेदार के साथ निकाय अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है।

जानकारी के अनुसार नगरपरिषद राजसमंद द्वारा श्री द्वारकाधीश मंदिर मार्ग पर धर्मशाला के पास मॉडल शौचालय निर्माण के लिए श्री द्वारकाधीश मंदिर द्वारा जमीन उपलब्ध कराई गई। उक्त जमीन पर नगरपरिषद ने 50 लाख की लागत से मॉडल शौचालय निर्माण की निविदा जारी की। कार्यादेश के बाद निर्माण शुरू किया। फिर ज्यों ज्यों निर्माण हुआ और फाउंडेशन बनने लगा, त्यों त्यों रेती मोहल्ले के हाथी गली में आस पड़ोस के मकानों की दीवारों में दरारें आने लग गई। शौचालय की दीवार निर्माण के दौरान सीमेंट की तराई का पानी भी आस पड़ोस के मकानों में निकल आया, जिसकी ठेकेदार के साथ नगरपरिषद सभापति व आयुक्त तक को शिकायत की गई। फिर भी सुनवाई नहीं हो पाई। इसके चलते कैलाशचंद्र सोनी को आधा मकान खाली करना पड़ गया और उनके रहना मुश्किल हो गया है। दीवारें जर्जर होने पर शौचालय निर्माण के संवेदक मांगीलाल टांक ने श्रमिक लगाकर गिरते मकान को रोकने के लिए बांस बल्लियां व पाटिये खड़े कर दिए, मगर स्थायी समाधान को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मौका देखा, मगर राहत नहीं
मॉडल शौचालय निर्माण से कुछ मकान जर्जर होने की शिकायत पर नगरपरिषद के कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता व आयुक्त ने भी मौका मुआयना कर निर्माण रूकवा दिया, मगर आहत परिवारों को राहत देने के कोई प्रयास नहीं किए। इसके चलते मोहल्ले के लोगों में नगरीय निकाय के प्रति आक्रोश है।

कलक्टर तक को की शिकायत
रामीबाई सोनी, रघुनंदन सनाढ्य, प्रीति सनाढ्य, सूरजदेवी, सीतादेवी सोनी, राकेश सांचीहर, तरूणादेवी व शशिकला सांचीहर ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा रामीबाई, सुमित सोनी, विष्णु सोनी ने नगरपरिषद सभापति, आयुक्त को भी शिकायत की। 26 दिसंबर 18 व 2 जनवरी को कलक्टर व सभापति को शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 20 जनवरी को विधायक किरण माहेश्वरी व 21 जनवरी को जिला कलक्टर को दोबारा ज्ञापन दिए गए।

निर्माण रूकवा दिया, मरम्मत कराएंगे
मॉडल शौचालय निर्माण से आस पास के मकानों में दरारें आने लगी। इस पर निर्माण कार्य रूकवा दिया और अब क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
संजय फिलीप, सहायक अभियंता नगरपरिषद राजसमंद