6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी बनी ही थी कि सिंचाई विभाग ने फिर से तोड़ डाली सडक़

अस्पताल रोड पर 15 दिन पूर्व ही बनाई सडक़ का मामला
2 min read
Google source verification
irrigation department damased the new road

अभी बनी ही थी कि सिंचाई विभाग ने फिर से तोड़ डाली सडक़

नाथद्वारा. पिछले तीन माह से अधिक समय से बदहाल अस्पताल मार्ग की सडक़ पिछले दिनों ही बनाई गई थी। डामरीकृत सडक़ को १५ दिन भी नहीं हुए कि शनिवार को सडक़ को वहां चल रहे सिंचाई विभाग के कार्य के चलते फिर से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
शहर के लालबाग स्थित अस्पताल रोड पर ग्रामीण हाट के बाहर से निकल रही भराई नहर की लिंक नहर की मरम्मत का कार्य करने के लिए एक्सकेवेटर मशीन से खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान यहां पिछले १५ दिन में ही बनी डामरीकृत सडक़ पर जगह-जगह गडडढ़े हो गए, जिससे यह सडक़ काफी जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में यहां से आने-जाने वालों को दिक्कत हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि प्रशासन की अनदेखी से लंबे समय बाद मरम्मत की गई सडक़ के एक बार फिर जर्जर होने की संभावना इन गडढ़ों से बढ़ गई है। इस पर समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो अस्पताल आने-जाने लोगों के साथ ही आम जनता को फिर से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस मार्ग पर बनी सडक़ के किनारे पर लिंक नहर दानघाटी से निकलकर अस्पताल होकर भलावतों का खेड़ा तक जा रही है। इससे ग्रामीणों का भी आवागमन इस मार्ग पर रहता है। वहीं, किसानों को फसल के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। इसको मददेनजर रखते हुए सिंचाई विभाग के द्वारा इसकी मरम्मत की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर सीवरेज का कार्य किए जाने से विगत तीन माह से पूरी रोड क्षतिग्रस्त हो गई थी एवं कई दिनों तक अस्पताल तक आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
करेंगे कार्रवाई
हां रोड का डामरीकरण किया गया था, लेकिन फिर खोदी है तो पूरी जानकारी लेकर संबंधित की गलती पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
लालजी मीणा, अध्यक्ष, नगर पालिका नाथद्वारा
करवा रहे हैं लिंक नहर की मरम्मत
भराई नहर से निकल रही लिंक नहर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उससे यदि कुछ हुआ है तो मैं दिखवाता हूं।
भंवरलाल चौबीसा, कनिष्ठ अभियंता, सिंचाई खंड नाथद्वारा